Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये l मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं l उन्होंने कहा कि आप ...

Continue Reading
Slider

09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

देहरादून, सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने अवगत कराना है कि मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित वाद, वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालयों के वाद (विवाह विच्छेद को छोड़कर), श्रम सम्बन्धित वाद, भूमि अर्जन के वाद, दीवानी वाद, राजस्व सम्बन्धित वाद, वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित वाद, धन वसूली से सम्बन्धित वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले (अशमनीय मामलों को छोड़कर), अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके। उन्होंने बताया कि जो पक्षकार अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है, वह सम्बंधित न्यायालय, जहाँ उनका मुक...

Continue Reading
Slider

42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षाराजनीति

मुख्यमंत्री ने 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

मुख्यमंत्री ने 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र। अपनी सेवाओं के माध्यम से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण करें : मुख्यमंत्री। प्रतिभावान एवं क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में हो रहे सफल: मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही है। जिसके फल स्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत, परिश्रम करन...

Continue Reading
Slider

’ ये है सबकी जिम्मेदारी वोट डाले सब नर नारी ’ मतदान की शपथ दिलाई

देहरादून, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारी एवं स्वीप के तहत् जपनद केे विभिन्न स्थानों पर मतदान जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। मतदान जागरूकता अभियान के तहत आज जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने परिजनों एवं घरों के आस-पास लागों को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली, वही खेल स्पर्धा सेे जुडे हुए युवाओं ने शपथ लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान कराने का संकल्प लिया। जबकि अन्य विभागों के द्वारा विभिन्न क्रिया-कलापों के तहत जनमानस को दीवारों में पेन्टिंग कर मतदाता जागरूकता स्लोगन, बूथ लेवल पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता लायी जा रही है । जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा...

Continue Reading