Slider

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बना विद्या समीक्षा केन्द्र : डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बना विद्या समीक्षा केन्द्र : डॉ. धन सिंह रावत डेटा आधारित निर्णयों से पारदर्शिता, जवाबदेही व दक्षता में आया सुधार छात्र प्रदर्शन, उपस्थिति व शिक्षक सहभागिता पर रखी जा रही सतत निगरानी देहरादून, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के तहत विभाग में डेटा आधारित नीतिगत निर्णय लिये जा रहे हैं, जिससे शिक्षण गुणवत्ता, उपस्थिति और संसाधनों के प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विद्या समीक्षा केन्द्र से अबतक प्रदेश के 16052 विद्यालयों को जोड़ा गया है, साथ ही 46 हजार से अधिक शिक्षकों को सतत पेशेवर विकास के तहत प्रशिक्षित किया गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, प्...

Continue Reading
Slider

वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग   सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्मी बैंड का निरीक्षण कर आर्मी जवानों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर गब्बर सिंह नेगी जैसे अमर सपूतों के कारण ही आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज...

Continue Reading
Slider

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह निर्णय

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त मीट-मांस की दुकानों को बंद रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसके अनुपालन में सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मांस विक्रय की दुकानों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन की टीम द्वारा अलांउसमेंट के माध्यम से नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में इसका प्रचार-प्रसार कराया गया। तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में  स्थानीय व्यवसायियों ने सहयोग दिया। वहीं नगर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने निर्देशों का व्यापारियों से समन्वय कर अनुपालन करवाया गया। जिलाधिक...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षाफल में हुआ उल्लेखनीय सुधार: डॉ धन सिंह रावत

उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षाफल में हुआ उल्लेखनीय सुधार: डॉ धन सिंह रावत हाईस्कूल में 81.38 व इंटर में 76.27 फीसदी रहा अंक सुधार परीक्षाफल देहरादून, 03 अक्टूबर 2025 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की वर्ष 2025 की प्रथम तथा वर्ष 2024 की तृतीय परीक्षाफल सुधार परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये हैं। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणामों के तहत हाईस्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76.27 फीसदी बच्चों ने अंकसुधार परीक्षा में बाजी मारी है। इसके साथ ही वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के कुल परीक्षाफल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि एनईपी के प्रावधानों के तहत प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रह गये छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल सुधार के लिये मौका दिया जाता है। इसी क्रम में बोर्ड ने इस बार चार से 11 अगस्त त...

Continue Reading
Slider

सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत रक्तदान शिविरों में 8 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित देहरादून, "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के तहत प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में अब तक 66 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया है। वहीं, 8 हजार से अधिक लोगों ने इन शिविरों में रक्तदान भी किया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से यह विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। अभियान के अंतर्गत राज्यभर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला एवं उप जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि अब तक...

Continue Reading