Slider

विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी-सतपाल महाराज हरिद्वार 29 अप्रैल 2026 जनपद के विकास योजनाओं के लिए जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख (सड़सठ करोड़ पैंतीस लाख साठ हजार रूपये) का बजट समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कही कि वार्षिक परिव्यय के अंतर्गत सामान्य मद में धनराशि रू0 5297.60 लाख (बावन करो...

Continue Reading
Slider

कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “रजत जयंती समारोह” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुमाऊं मंडल में भी वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा की। मौन पालन को और बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र में बी - बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के कर्मचारियों के बच्चों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी के साथ ही इकोलॉजी के लिए भी महत्वपूर्ण है। न...

Continue Reading
Slider

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम प्रदेश में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर सुरक्षित एवं सुगम रूप से दर्शन कर सकें। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया गया है। राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा की पवित्रता एवं व्यवस्थाएं बनी रहें। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, ...

Continue Reading
Slider

निर्माण कार्यों के शासनादेश के विलम्ब पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला - 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक   आपत्तियां निस्तारित कर 3 दिन में जीओ जारी करने के दिए निर्देश यातायात प्लान फाइनल करने को मेलाधिकारी, आईजी कुम्भ और रेलवे शीघ्र करें समन्वय बैठक सैनिटेशन के लिए तैयार हो डेडीकेटेड प्लान: मुख्य सचिव कुम्भ के दौरान, शाम को लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हों आयोजित, संस्कृति, पर्यटन और सूचना को दी जिम्मेदारी मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कुम्भ मेला - 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों के साथ बैठक ली। सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने कुम्भ मेले से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनों में शासनादेश जारी किए जाने के निर्दे...

Continue Reading
Slider

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर

पौड़ी: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रभारी अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर दिया। जनपद में यह परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार एक घंटे का अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6 ...

Continue Reading