Sliderपर्यटन

डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याणदास की साधना एवं तपस्या के कारण यह स्थान आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध...

Continue Reading
Slider

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट देहरादून। दिनांक 02 मई, 2026, शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समयबद्ध एवं व्यापक रूप से प्रसारित हो सकें। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस परीक्षण अलर्ट को परीक्षण अलर्ट ही समझे। इस अलर्ट से किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से रा...

Continue Reading
Slider

प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त

वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त, डीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी; शिक्षा अधिकारियों; प्रधानाचार्यों की नकेल कसने पर हुई त्वरित कार्रवाई नौनिहालों की शिक्षा एवं सुरक्षा लिए जिला प्रशासन संवेदनशील जिलें में वर्षों से जर्जर पड़े सैकड़ो स्कूल भवन पहलीबार एक साथ ध्वस्त; सभी बच्चों के पठन-पाठन की वैकल्पिक व्यवस्था की सुनिश्चित नौनिहालों के जीवन से नही होगा खिलवाड़ बर्दाश्तः मा0 मुख्यमंत्री के हैं सख्त निर्देश देहरादून, दिनांक 30 अपै्रल 2026, जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद के जर्जर एवं निर्जीर्ण विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी को प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में चिन्हित

Continue Reading
Slider

राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई

राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई पौड़ी: शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ऐसे राशनकार्डों का सत्यापन अभियान प्रारम्भ किया गया है, जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड दोनों राज्यों से राशनकार्ड के माध्यम से आयुष्मान, गैस कनेक्शन आदि सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं अथवा जो अपात्र श्रेणी में आते हैं। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों के राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे तथा उनसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत वसूली आदि की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कार्डधारक निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र नहीं हैं, तो वे अपना राशनकार्ड तत्काल संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालय अथवा संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सक...

Continue Reading
Slider

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित पौड़ी: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और अन्य छात्राएं भी प्रेरित हों। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से उच्च शिक्षा की तैयारी को लेकर संवाद किया और उन्हें निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित ...

Continue Reading