Slider

मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प’

महिला मंगल दलों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प’ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चल रहे अभियान के तहत शपथ लेने के साथ ही मेहंदी, वॉल पेटिंग, रंगोली और पोस्टर बनाने सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद के सभी 15 विकासखंडों में विभिन्न स्थानों में मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। विकासखंड बीरोंखाल में स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने चुनाव में शतप्रतिशत भागीदारी की शपथ ली। ग्राम सभा सुंदरगांव में महिला मंगल दलों और ग्राम पंचायत लसेरा में ग्रामीणों व कोटद्वार के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। कोटद्वार के बलभद्रपुर में स्थित आईएचएमएस में छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरुकता पर आधारित मेहंदी और रंगोली प्रतियो...

Continue Reading
Slider

जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगी मदद

दिव्यांगजन सक्षम ऐप पर कराएं पंजीकरण यदि आप दिव्यांगजन हैं और लोकसभा चुनाव में मतदान करने में कोई दिक्कत हो रही है, तो चिंतित होने की जरुरत नहीं है। सक्षम ऐप आपको मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसके लिए बस आपको मोबाइल फोन में सक्षम एप डाउनलोड कर अपनी जरुरत बतानी होगी। निर्वाचन कर्मी मतदान के दिन जरुरत के मुताबिक सहायता मुहैया करायेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए सक्षम एप जारी किया है। इसके लिए दिव्यांगजन अपने मोबाइल फोन में इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान के दिन घर से लाने व छोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराता है। ऐप की सुविधा लेने के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। इस एप से दिव्यांग मतदाता चार तरह की सेवाएं पंजीकरण, सुविधाएं, खोज और सूचना व शिकायत संबंधी सेवाएं प्राप्त कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ....

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खेल विभाग की समीक्षा की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विधानसभा भवन में खेल विभाग के साथ श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती टिहरी तथा इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हल्द्वानी में लाइटिंग के कार्यों की समीक्षा की। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती में बहुउद्देशीय भवन को पहाड़ी वास्तुकला से निर्मित एवं सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हल्द्वानी में SITC OF DMX Integrated "LED" Flood Light for High Definition Televised International Level के कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खेल विभाग को राज्य में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को मिशन मोड पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएस...

Continue Reading
Slider

मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई के बड़े स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रदेश में अनुपयोगी घाटियां एवं जमीनों को चिहिन्त कर उनमें मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई के बड़े स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंडुआ, झंगोरा व चौलाई का उत्पादन बढ़ाने तथा सप्लाई चेन को बेहतर करने के सम्बन्ध में गुरूवार को विधानसभा भवन में हाउस ऑफ हिमालया तथा मिलेट मिशन की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। सीएस ने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रदेश में अनुपयोगी घाटियां एवं जमीनों को चिहिन्त कर उनमें मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई के बड़े स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। इसका संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता से दिया जाना...

Continue Reading
Slider

भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्प का प्रशिक्षण दिया

देहरादून, नगर निगम देहरादून के टाउनहॉल में आईटी टीम द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्प का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एआरओ से सम्बन्धित एप्प एवं एफएसटी टीमों से सम्बन्धित एप्प का विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, चकराता योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार सहित सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान, सहित निर्वाचन हेतु बनाए गए अन्य नोडल अधिकारी एवं एफएसटी टीम के कार्मिक उपस्थित रहे।

Continue Reading