देहरादून, जनपद देहरादून में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों एवं स्वीप के तहत् विभिन्न स्थानों पर वोटर जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अुनपालन में दीवार पेन्टिंग कर मतदाता जागरूकता स्लोगन, बूथ लेवल पर जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधि आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन आज पूर्ति विभाग द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मतदान शपथ दिलाई गई। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता, माजरा, एवं भंडारी बाग धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। अपर जिला पूर्ति अधिकारी विवेकशाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उनसे मतदान अवश्य करने हेतु अपील की गई तथा मतदान के महत्व को अपने घर/पास पड़ोस/आसपा...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, तहसील कालसी क्षेत्रान्तर्गत तैनात राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्व प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा उप जिलाधिकारी, चकराता से आख्या मांगी गई थी। उप जिलाधिकारी चकराता की आख्या में उल्लेख किया गया है कि तहसील कालसी क्षेत्रान्तर्गत राजस्व उप निरीक्षक-सहिया, श्री सुखदेव चन्द के विरूद्ध प्राप्त शिकायत में प्रथम दृष्ट्यिा राजस्व उप निरीक्षक की संलिप्तता प्रतीत होना हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व उप निरीक्षक साहिया सुखदेव चन्द, को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यालय स्थित भूलेख अधिष्ठान में सम्बद्ध करते हुए प्रकरण की विभागीय जाँच हेतु उप जिलाधिकारी, चकराता को जाँच अधिकारी नामित कर 03 दिवस के अन्दर संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
Continue Readingउच्च शिक्षा में सात नवीन योजनाओं से युवा सपनों को लगेंगे पंख सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में किया 7.64 करोड़ का प्रावधान युवाओं को शोध, छात्रवृत्ति व निःशुल्क कोचिंग का मिलेगा अवसर देहरादून, सूबे की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये सरकार ने बजट में कई प्रावधान किये गये हैं। इसके अलावा सरकार युवा सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिये सात नई योजना शुरू करेगी। जिसके लिये बजट में रू0 7.64 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन नई योजना के तहत खटीमा में निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना से लेकर विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना और शेवनिंग छात्रवृत्ति जैसी योजना शामिल है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार व्यापक स्तर पर लगातार काम कर रही है। जिसकी झलक बजट में स्पष्ट दिखाई दे रही है। विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही सरकार सात नई योजनाओं से युवा...
Continue Readingदेहरादून, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र प्रसार भट्ट ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों / सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/नौ सेना / वायुसेना एवं पुलिस / अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 08 अप्रैल 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्रामगृह देहरादून में किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अप्रैल 2024 से 06 अप्रैल 2024 तक ‘भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर’ राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 -सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 01 अप्रैल से 06 अप्रैल 2024 तक सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15-सी कालीदास मार्ग हाथीबड़कला देहरादून में 07 अप्रैल 2024 तक...
Continue Readingसाहसिक पर्यटन विंग के क्रीड़ा विशेषज्ञों की योग्यता में संशोधन किया गया हैः महाराज सदन में विपक्ष के प्रश्न पर पर्यटन मंत्री ने दिया की सटीक जवाब देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधीन साहसिक पर्यटन विंग के कार्मिकों के ढांचे में सृजित जल, थल एवं वायु क्रीड़ा विषय विशेषज्ञों के नियत वेतन (संविदा) के पदों हेतु निर्धारित अर्हताओं में कुछ संशोधन किए गए हैं। उक्त जानकारी प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विपक्षी सदस्य भुवन चन्द्र कापड़ी द्वारा सदन में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि थल क्रीडा विषय विशेषज्ञ हेतु एक पर्वत का सफलतापूर्वक आरोहण 8000 मीटर ऊंचाई के स्थान पर एक पर्वत का सफलतापूर्वक आरोहण...
Continue Reading
