Slider

निर्वाचन व्यय से संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ संपादित

जनपद के विकासभवन सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024 में तैनात किए गए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण संपादित हुआ। मुख्य मास्टर ट्रेनर मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र व दीपक कुमार तथा उनकी टीम द्वारा निर्वाचन खर्चों पर निगरानी रखने वाले विभिन्न दस्तों और लेखा टीम को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में समस्त सहायक व्यय पर्यवेक्षक, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, लेखा दल, उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल व एमसीएमसी दल के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

Continue Reading
Slider

लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की तैयारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए नोडल अधिकारियों एवं एआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंनें निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देश/गाईडलाईन का अक्षरशः पालन करते हुए दायित्वों का निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि चैकलिस्ट के अनुसार कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि पोलिंग स्टेशन पर व्यवस्था देखते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे। उप जिलाधिकारी/एआरओ अपने अपने क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण करें, पोलिंग स्टेशन पर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करवाएं, य...

Continue Reading
Slider

धामी सरकार ने दिया वीर नारियों को सम्मान

शहीद की पत्नी सहित एक अन्य महिला सैन्य अधिकारी बनेगी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी चयनित अधिकारियों को दी बधाई देहरादून, सुबे के सैनिक कल्याण विभाग में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर छः नये सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों को चयनित कर उन्हें निदेशालय एवं विभिन्न जनपदों के तैनाती दे दी गयी है। विभाग में पहली बार दो महिला सैन्य अधिकारियों का भी चयन हुआ है, जिसमें एक महिला सैन्य अधिकारी विंग कमाण्डर डॉ सरिता पंवार, अमर शहीद स्क्वाडन लीडर महेन्द्र सिंह पंवार की पत्नी है। सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुमोदन के बाद सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चौधरी द्वारा जारी आदेश के क्रम में विंग कमाण्डर निधि बधानी को सैनिक कल्याण निदेशालय में उप निदेशक पर पदस्थापित किया गया है और विंग कमाण्डर सरिता पंवार को हरिद्वार, कर्नल उमेद सिंह को चम्पावत, क...

Continue Reading
Slider

कार्य प्रगति बढाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

राज्य सैक्टर की समीक्षा करते हुए उन्होंने न्यून प्रगति वाले विभागों वन, बाल विकास विभाग को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में जिन विभागों की प्रगति कम है ऐसे सभी विभागों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 20-सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो विभाग ए श्रेणी हैं वे ए श्रेणी में बने रहे तथा जो विभाग बी, सी, डी श्रेणी हैं वे ए श्रेणी में आने के लिए कार्य प्रगति शत्प्रतिशत बढाने हेतु कार्य करें। माह जनवरी में जिला योजना में प्रगति 91.75 प्रतिशत्, राज्य योजना में प्रगति 78.19 प्रतिशत्, केन्द्र पोषित योजना में प्रगति 92.58 प्रतिशत्, वाह्य सहायतित योजना में प्रगति 56.74 प्रतिशत् रही। देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाह्य स...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

46 महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं को मिलेंगे नवीन उपकरण

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने स्वीकृत की पांच करोड़ की धनराशि महाविद्यालयों को नैक की मान्यता लेने में रहेगी सहूलियत देहरादून, 26 फरवरी 2024 सूबे के 46 राजकीय महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाएं नवीन उपकरणों से लैस होंगी। इसके लिये राज्य सरकार ने रू0 5.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है, जो कि भारत सरकार की स्कीम फाॅर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फाॅर कैपिटल इवेंस्टमेंट 2023-24 योजना के तहत प्रदान की गई है। महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं के अपडेशन से जहां छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्य करने में आसानी होगी वहीं शिक्षकों को भी प्रयोगात्मक कार्यां को समझाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही महाविद्य़ालयों को नैक मूल्यांकन कराने में भी सहूलियत मिलेगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों को नई शिक्...

Continue Reading