जिला कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में शहर के व्यापारियों और सामान्य नागरिकों के साथ पौड़ी शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के संभ्रांत नागरिकों और व्यापारियों से जनपद पौड़ी के अवस्थापना विकास, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा शहर के प्रमुख मुद्दों के निराकरण के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पौड़ी शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न विकासपरक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है तथा उनमें से कुछ पर कार्य चल रहा है तथा कुछ संबंधित डीपीआर/प्रस्ताव तैयार किये जा चुकें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य फोकस पौड़ी शहर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों को आकर्षित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद में पौराणिक चारधाम यात्रा मार्ग, बर्ड वाचिंग, द बीटल्स गंगा फे...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. श्री संजय गुंज्याल के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत्-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर आई.जी. संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पादित कराए जाने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने श...
Continue Readingदेहरादून, मुख्य विकास सुश्री झरना कमठान ने अपने कार्यालय कक्ष से वीसी के माध्यम स्वीप के तहत गतिमान कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए समस्त जिला स्तरीय विभागीय कार्याध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, एमडीडीए, नगर पालिकाओं को अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित करते हुए अपार्टमेंट, बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् चौपाल, चाय पार्टी आदि कार्यक्रम आयोजित करते हुए नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक करें। अधिकारी अपनी अपनी हाउसिंग सोसायटी के आसपास रहने वाले नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वयं भी अपने आसपास एवं सम्पर्क लोगों से मतदान की अपील करें। साथ ही व्हासपऐप स्टेटस, मतदाता जागरूकता डीपी लगायें तथा मतदाता जागरूकता सम्बन्धित सामग्री पोस्ट करें। मतदान हे...
Continue Readingजिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आशीष चौहान ने उपरोक्त दिशा-निर्देश कलेक्ट्रेट के एन0आई0सी0 सभागार में निर्वाचन से संबंधित आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागों के सरकारी-गैर सरकारी कार्मिकों का मतदान में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट मतदान तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागों के कार्मिक भी मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना बनायें। उन्होंने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सहकारी विभाग, राजस्व विभाग, प्रांतीय रक्षक दल, जिला होमगार्ड कमांडेंट इत्यादि अधिक कार्मिकों वाले विभागों पर विशेष फोकस करते हुए उनका मतदान में प्रतिभाग करवान...
Continue Readingदेहरादून उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षी सदस्य महेश जीना द्वारा सदन में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि प्रदेश में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीडीओ के कुल 1175 पद सृजित हैं और उनमें से 398 पद रिक्त हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजनाएं निर्मित कर ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जा रही है तथा सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत अधिसूचित सभी सेवाएं व अन्य प्रमाण पत्र ग्रामीणों को समय पर सुलभ कराई जा रहे हैं। सत्र के दौरान सदन में विधानसभा सदस्य गोपाल सिंह राणा के प्रश्न का बेबाकी से सटीक उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अवगत कराया कि नानकमत्ता साहिब को मानसखण्ड मिशन द्वितीय चरण के तहत धार्मि...
Continue Reading
