प्रधानमंत्री जी के मन की बात, जनजागरण का एक सशक्त माध्यम, लोगों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव : सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय समय पर स्थान मिला: पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले हर्षिल एन्क्लेव बूथ नम्बर-4 चाणक्य काॅलेज कैम्पस गुजराड़ा मानसिंह में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 110वें एपिसोड को विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूह के साथ पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री जी ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में अलग-अलग प्रकार व अनेक विषयों...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून दिनांक 24 फरवरी 2024,(जि.सू.का), जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मोबाइल वैन जनपद में मतदाता जागरुकता का कार्य कर रही है साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशन में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा हास्य और व्यंग्य के माध्यम से नाटक में निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जा रही है साथ ही मतदान के महत्व को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया कि स्वीप के अंतर्गत जनपद में 50 प्रतिशत् से कम मतदान वाले बूथों/क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत् बढाया जाना है, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से ...
Continue Readingऊर्जा प्रदेश में बेहतर हो रही बिजली सेवाएं टोल फ्री नंबर पर घर बैठे हो रहा समस्या का समाधान ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले उत्तराखण्ड में प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवाओं को लगातार बेहतर करने के प्रयास में जुटी हुई है। यूपीसीएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण" के मंत्र को आधार मान कर उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर के संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप और जगह मेगा कैम्प / शिविरों का आयोजन को शुरुआत की थी। जिसके चलते प्रदेश के दुर्गम गांव में रहने वाले लोगों की समस्याओं का घर बैठे ही समाधान हो रहा है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यूपीसीएल मुख्यालय स्थित 24X7 केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में सेंटर में 105 कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव कार्यरत हैं। इस सें...
Continue Readingआयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शिलॉन्ग में एनईआईएएच की क्षमता बढ़ाने के लिए की पहल। देहरादून : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शहर के मावडियांग डियांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (एनईआईएएच) परिसर की क्षमता विस्तार के लिए आज कई परियोजनाएं शुरू कीं। आयुष मंत्री ने इस मौके पर परिसर में गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया, वहीं प्रशासनिक भवन, फार्मेसी भवन के साथ ही प्रवेश और निकास द्वार सहित पेरिफरी रोड की चारदीवारी और बाहरी विद्युतीकरण कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘‘एनईआईएएच में क्षमता विस्तार के साथ, हमारे पास सीखने, सहयोग करने और क्षमता बढ़ाने का अनूठा अवसर है क्योंकि हम वैज्ञानिक साक्ष्य के साथ पारंपरिक चिकित्सा के प्रत्येक फॉर्मूलेशन के लिए प्रमाणिकता...
Continue Readingगढ़वाल और कुमाऊं के एक-एक उद्यान के गार्डनो को पायलेट प्रोजेक्ट तौर पर हार्टी टूरिज्म के रूप में किया जाएगा विकसित, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को खाका तैयार करने के दिए निर्देश। देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारीयों केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत गया कि कृषि में स्वीकृत बजट 201 करोड़ के सापेक्ष 154 करोड़ रुपए खर्च हो चुका है शेष बजट भी शत प्रतिशत पूर्ण किया जाय...
Continue Reading
