देहरादून: उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों के साथ राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक/कार्यशाला सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सिस्टम को डिजीटल मोड पर विकास कार्यक्रम जिला स्तर, ब्लॉक स्तर विकास कार्यों को डेस्क बोर्ड पर देख सकें तथा नए इंडिकेटर कैसे जोड़ा जाए यह विचार-विमर्श किया गया। बीस सूत्री में माह दिसम्बर, 2024 की प्रगति की समीक्षा करते हुए मा० उपाध्यक्ष जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास नगरीय व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सभी जनपदों को न्यून प्रगति अर्थात ‘डी’ श्रेणी होने पर चिन्ता व्यक्त की गई। रैंकिंग के अनुसार जनपद टिहरी प्रथम, देहरादून द्वितीय तथा जनपद बागेश्वर तृतीय स्थान पर है। माननीय उपाध्यक्ष ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रमों को विकासखण्ड स्तर तक अनुश्रवण कर ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ के शुभारम्म कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिवेशन में आए चिकित्सक एवं छात्रों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाला यह संगठन निरंतर ’नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से देश में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। देश के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सकों और छात्रों द्वारा स्वास्थ्य से जुडे विभिन्न विषयों पर चिंतन करना सराहनीय प्रयास है। इस प्रकार ’’स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा’’ और ’’स्वास्थ्य सेवा ही राष्ट्र सेवा’’ के सिद्धांत को अपनाकर संगठन द्वारा अंत्योदय की भावना से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में, शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हवन यज्ञ हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में, शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम कनखल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर शनिवार को स्वामी प्रकाशानंद के षोडश निर्वाण महोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सन्त शिरोमणी श्री गुरु रविदास मन्दिर पहुंचकर पूजा–अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने 10.77 लाख रूपए की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया और गुरु रविदास मंदिर दीर्घा का भी शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 6 प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सन्त शिरोमणि रविदास जी को नम करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऊंच–नीच, छुआछूत, भेदभाव को मिटाकर जीवन में सबको साथ लेकर चलने के लिए संकल्प लेने का दिन है। आज का दिन सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता और मानवतावादी मूल्यों के पुरोधा थे, जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों तथा कुर...
Continue Readingदेहरादून जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मोबाइल वैन जनपद में मतदाता जागरुकता का कार्य कर रही है साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देशन में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा हास्य और व्यंग्य के माध्यम से नाटक में निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जा रही है साथ ही मतदान के महत्व को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया कि स्वीप के अंतर्गत जनपद में 50 प्रतिशत् से कम मतदान वाले बूथों/क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत् बढाया जाना है, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा...
Continue Reading
