देहरादून उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों के साथ राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक/कार्यशाला सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सिस्टम को डिजीटल मोड पर विकास कार्यक्रम जिला स्तर, ब्लॉक स्तर विकास कार्यों को डेस्क बोर्ड पर देख सकें तथा नए इंडिकेटर कैसे जोड़ा जाए यह विचार-विमर्श किया गया। बीस सूत्री में माह दिसम्बर, 2024 की प्रगति की समीक्षा करते हुए मा० उपाध्यक्ष जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास नगरीय व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सभी जनपदों को न्यून प्रगति अर्थात ‘डी’ श्रेणी होने पर चिन्ता व्यक्त की गई। रैंकिंग के अनुसार जनपद टिहरी प्रथम, देहरादून द्वितीय तथा जनपद बागेश्वर तृतीय स्थान पर है। माननीय उपाध्यक्ष ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रमों को विकासखण्ड स्तर तक अनुश्रवण कर व...
Continue ReadingCategory: Slider
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत एनएसई की गौरव योजना का शुभारंभ किया छात्रों और युवाओं के कौशल विकास के लिए है गौरव योजना सीएम ने उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का भी शुभारंभ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रों एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से उच्च शिक्षा में शोध को एक नई दिशा मिलेगी। उच्च शिक्षण संस्थाओं का गुणात्मक विकास होगा और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में बताया गया कि उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण के अन्तर्गत प्राप्त हुये 500 शोध प्रस्तावों में से चयनित 44 शोध...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का किया शुभारंभ। हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिये राज्य में ’’विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’’ का भी किया है गठन प्रदेश में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है 200 करोड़ का वेंचर फण्ड - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थापित में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन कंपनी हमेशा से ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में अग्रणी रही है। मुख्यमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण कर विश्वास व्यक्त कि...
Continue Readingउत्तराखंड सहकारिता : ओटीएस स्कीम 15 मार्च तक लागू सहकारी बैंक अधिकारी मोबाइल बैंकिंग, आरटीजीएस सेवाओं और अन्य आधुनिक नेटवर्क को बढ़ाएं : डॉ. धन सिंह रावत , सहकारिता मंत्री देहरादून, सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा है कि, डिजिटल युग में, सहकारी बैंकों के लिए बैंकिंग के बदलते परिदृश्य के अनुसार आधुनिकीकरण आवश्यक है। उन्होंने ग्राहकों के लिए दक्षता और पहुंच में सुधार के लिए मोबाइल बैंकिंग, आरटीजीएस सेवाओं और अन्य आधुनिक नेटवर्क को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। आज शुक्रवार को शासकीय आवास में सहकारिता की उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि ऑन लाइन बैंकिंग ,आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवाओं के कार्यान्वयन से राज्य व जिला सहकारी बैंकों को अपने ग्राहकों के लिए तत्काल और सुरक्षित फंड ट्रांसफर की सुविधा मिल सकेगी। इससे लेनदेन की समग्र...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने नगर निगम कार्यालय ऋषिकेश का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटायें। साथ ही नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सफाई व्यवस्थाएं चाक चौबन्ध रखने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी श्यामपुर फाटक के नजदीक रोड़ चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़क को सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्चाचन-2024 के दृष्टिगत ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 04 पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग स्टेशन पर सभी मूलभूत सुविधा यथा शौचालय,...
Continue Reading
