पौड़ीः रनवे इनक्यूबेटर यूपीईएस देहरादून के सहयोग से जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के तत्वाधान में दो दिवसीय बहुप्रतीक्षित स्टार्टअप उत्तराखंड ग्रैंड चौलेंज बूटकैंप का आयोजन गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया गया। आयोजन का लक्ष्य उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना है। बूटकैंप के उद्घाटन दिवस में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। जीबीपीआईईटी के डॉ. यतिंदर सिंह ने स्टार्टअप उत्तराखंड ग्रैंड चौलेंज बूटकैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सोमनाथ गर्ग ने इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु प्रतिभागियों का प्रोत्साहित किया। टीआईई देहरादून की सचिव स्वरलीन कौर ने उद्यमिता और टीम बिल्डिंग पर एक सत्र लिया जिसमें उन्होंने टीम वर्क...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने तथा बूथ दिवस 03 मार्च 2024 को 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को खुराक पिलाने, पोलियो बूथ पर समस्त, सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं बनाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पल्स पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा वंचित न रहे इसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं करते हुए बच्चों को आच्छादित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने तथा मलिन बस्तियों के बच्चों पोलियोे तक पंहुच हेतु व्यापक योजना के अन्तर्गत कार्य किया जाए ताकि जनपद में कोई भी बच्चा इस प्रतिरक्षण कार्यक्रम से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने। विद्युत विभाग को निर्...
Continue Readingकाठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी ग...
Continue Readingकैबिनेट के सहयोगियों के साथ श्री अयोध्या धाम रवाना हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सौंग बांध परियोजना की प्रोसिजर क्लियरेन्स कार्यों में देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश सिंचाई विभाग तथा कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी लि0 को दिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सौंग बांध परियोजना की प्रोसिजर क्लियरेन्स कार्यों में देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े निर्देश सिंचाई विभाग तथा कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी लि0 को सचिवालय में आयोजित सौंग बांध की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) के दौरान दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर में जलापूर्ति की कमी के कारण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल के उद्देश्य से सौंग बांध अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इससे देहरादून शहर को पेयजल आपूर्ति हेतु 150 एमएलडी रॉ वाटर, नलकूपों ...
Continue Reading
