Slider

मतदान के लिए प्रेरित कर बनें जागरूक नागरिक

मतदान के लिए प्रेरित कर बनें जागरूक नागरिक पौड़ी जिले में विभिन्न स्थानों में मतदान जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम जारी हैं। कायक्रमों की श्रृखंला में शपथ, पोस्टर, दीवारों में संदेश लेखन और मेहंदी सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। मतदान जागरुकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड एकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज सुरखेत में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विकासखंड खिर्सू स्थित जीआईसी मरखोड़ा और जनता इंटर कॉलेज जामणाखाल में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इधर तहसील कार्यालय सतपुली ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सचिवालय के कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा

ख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस बस सेवा के माध्यम से नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय के कार्मिकों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय कार्मिकों के लिए इस इलेक्ट्रिक बस सेवा के संचालन से कार्मिक लाभान्वित होंगे तथा साथ ही देहरादून की ट्र...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ -हमारा स्वप्न और संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। उन्होंने कहा कि सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। देवभूमि से होने के कारण, दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ने डेयरी, खेती और उनके पहलुओं से संबंधित विकल्पों पर विचार कर हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया। हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी, पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदकर इनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई करते हैं। उत्प...

Continue Reading
Slider

ऑनलाईन धोखाधड़ी मामलों से सतर्क रहें: सचिव

ऑनलाईन धोखाधड़ी मामलों से रहे सतर्क जनपद में 15 से 29 फरवरी तक चलाया जायेगा जागरूकता अभियान पौड़ीः उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देशन पर जनपद में बिते 15 फरवरी से आगामी 29 फरवरी 2024 के मध्य साइबर अपराध, ऑनलाईन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटालो के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिविल जज/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि आयोजित अभियान में विद्यार्थियों, युवा पीढ़ी, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आमजनता को ऑनलाईन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटालो के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन, छात्रों सहित हितधारकों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक तथा विद्यालयों में निबंध, पोस्ट...

Continue Reading
Slider

ऊर्जा प्रदेश का स्वप्न हो रहा साकार

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रदेश का स्वप्न हो रहा साकार प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में दिखा रहे बेहद दिलचस्पी बीते 11 माह में 839 आवेदन प्राप्त देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प सिद्ध होता हुआ नजर आ रहा है।इसी दिशा में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 20 से लेकर 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के युवा खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर 13 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (MSSY) को संशोधित का किया गया। इसके बाद प्रदेश में 20 / 25/ 50 /100 और 200 किलोवाट के ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगा...

Continue Reading