फुटबॉल मैच के खिलाड़ियों ने ली मतदान की शपथ कंडोलिया मैदान में स्वीप के अंतर्गत आयोजित हुआ फुटबॉल मैच स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कंडोलिया खेल मैदान में कण्डोलिया सीनियर्स एवं कण्डोलिया जूनियर के मध्य फुटबाॅल मैच का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदाताओं को शपथ दिलाकर मैच का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए हर मतदाता को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष होकर मतदान करें। कहा कि वोट देने का अधिकार किसी भी लोकतांत्रिक समाज में एक मौलिक अधिकार है। यह हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो नागरिकों को यह कहने का अधिकार देती है कि उन पर कौन शासन करता है और वे कैसे शासित होते...
Continue ReadingCategory: Slider
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए तैनात करते हुए उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय को भी प्रेषित करने को कहा। साथ ही उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया वे अपने स्तर पर भी बूथ का निरीक्षण करें यदि कहीं पर भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार मूलभूत सुविधा नही है तो इसका संज्ञान में लाए जिस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने अनुरोध कि वोटर लिस्ट में क्षेत्रवार नाम जांच लें यदि कहीं पर नाम नही चढा है अथवा डॅप्लीकेसी है या किसी व्यक्ति का नाम संशोधन एवं हटाया जाने से रह गया है तो अवगत करा दिया जाए जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाताओं को अपने स्तर से जागरूक करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने समस्त एआरओ को निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट में डूप्लीकेसी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। देहरादूनः लोक सभा सामान्य निर्वाचन-202...
Continue Readingदेहरादून। उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विकास भवन, सभागार में देहरादून में अनु०जाति कल्याण हेतु संचालित समस्त योजनाओं की समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने जनपद में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण हेतु चलाई गई योजनाओं के की स्थिति एवं लाभार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी माह में एक बार ब्लॉक स्तर पर भ्रमण कर स्थानीय जनप्रतिनिधयों से उनके क्षेत्र की परेशानी पर चर्चा करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखें। क्षेत्र की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान करन...
Continue Readingदेहरादून, सी0-8/2, न्यू टाईप-3, ओ०एफ०डी० स्टेट, रायपुर, जिला, देहरादून निवासी जगदीश सिंह ने अपने शिकायती पत्र में उनकी पुत्री शिवानी मूयाल को नौकरी दिलाने हेतु अवनीत भट्ट नामक व्यक्ति के द्वारा फर्जी पहचान दिखाकर जिलाधिकारी देहरादून के फर्जी हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित व्यक्ति अवनीत भट्ट के विरूद्ध थाना कोतवाली देहरादून में धारा 420,467,468,471 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Continue Readingतकनीकी एवं प्रशिक्षण संस्थानों में चलाया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की लोकसभा चुनावों में युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से विभिन्न तकनीकी एवं प्रशिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को प्रोजक्टर के माध्यम से सी-विजिल एप के बारे में जानकारी दी गई। शनिवार को जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी, राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट, एनआईटी श्रीनगर और राजकीय पॉलीटेक्नीक श्रीनगर में मतदान जागरुकता कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है और हमें मतदान निष्पक्ष रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदान करना एक त्यौहार जैसा है, उन्हें उस दिन स्वयं के साथ ही आस-पास के युवा, ब...
Continue Reading
