Slider

कलस्टर विद्यालयों को मिली मंजूरी, 24 करोड़ स्वीकृत

21 कलस्टर विद्यालयों को मिली मंजूरी, 24 करोड़ स्वीकृत विभागीय मंत्री के निर्देश पर 14 करोड़ की धनराशि जारी देहरादून, सूबे में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश से राज्य सरकार ने 21 राजकीय इंटर काॅलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे दी है। चयनित विद्यालयों में भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिये लगभग 24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें से पहली किस्त के रूप में 14 करोड़ 24 लाख की धनराशि संबंधित विद्यालयों को जारी कर दी गई है। योजना के प्रथम चरण में रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं पिथौरागढ़ जनपद के चयनित राजकीय इंटर काॅलेजों को कलस्टर विद्यालय के रूप में स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा करीब 100 विद्यालयों को कलस्टर विद्यालयों के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. ध...

Continue Reading
Slider

डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर थामया नौकरी का नियुक्ति पत्र

देहरादून, सी0-8/2, न्यू टाईप-3, ओ०एफ०डी० स्टेट, रायपुर, जिला, देहरादून यह पता उस व्यक्ति का जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोपियों की शिकायत की है। नाम है जगदीश सिंह। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनकी पुत्री शिवानी मूयाल को नौकरी दिलाने हेतु अवनीत भट्ट नामक व्यक्ति के द्वारा फर्जी पहचान दिखाकर जिलाधिकारी देहरादून के फर्जी हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया है। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में सम्बन्धित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु कार्यवाही की गई।

Continue Reading
Slider

सजने लगा है प्रशासन का लश्कर

देहरादून, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, ऋषिपर्णा सभागार कलेेक्टेªट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने निर्देशित किया निर्वाचन कार्यों हेतु की जाने वाले सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों पूर्व के चुनाव में नकदी, शराब बरामद हुई तथा अन्य गतिविधियां पाई गईं है ऐसी जगह पर विशेष ध्यान दें। जनपद की सीमा चैकपोस्ट पर सतर्कता से कार्य करते हुए चैकिंग कार्य प्रभावी रूप से करें ताकि किसी प्रकार के मादक पदार्थ एवं अन्य अवांछित वस्तुओं का परिवहन न हो सके। इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग एवं ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने गौचर में आयोजित नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग। गौचर में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब। मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सीमांत जनपद चमोली को दी बड़ी सौगात। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भोजपत्र पर कैलीग्राफी, पारंपरिक रांछ पर कालीन बुनाई और पैडल चरखे पर ऊन कताई के साथ पहाड़ी व्यंजनों का भी लिया स्वाद। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली के लिये 400 करोड से अधिक़ की 604 विकास ...

Continue Reading
Slider

मसूरी विधानसभा की सड़कों व पुलों की समीक्षा

मसूरी विधानसभा की सड़कों व पुलों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराया जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा डामरीकरण के कार्यों को तय समय सीमा पर किए जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर...

Continue Reading