जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में विगत 05 जनवरी को संपन्न हुई दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के आवेदनों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित आवेदकों से वर्चुअली माध्यम से बात करते हुए उनको विभिन्न औपचारिकताओं को संबंधित अधिकारियों व विभागों के समन्वय से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न आवेदकों के आवेदनों में जहां धारा 143 व अन्य प्रावधानों के तहत कार्यवाही पूरी नहीं हुई है उनको तत्काल पूर्ण करें। साथ ही लीड बैंक अधिकारी और पर्यटन विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करवाने में आवेदकों को सहयोग करते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी ने अवगत कराया कि दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के अंतर्गत क...
Continue ReadingCategory: Slider
मतदान आपका अधिकार, छात्र-छात्राओं ने दिया संदेश पौड़ी जिले के शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए मतदान जागरुकता कार्यक्रम उप जिलाधिकारियों ने दिलाई मतदान में भागीदारी की शपथ सूचना/15 फरवरी, 2024ः आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के संदेश के साथ विभिन्न शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में मतदान करने की शपथ ली गई। जागरुकता कार्यक्रम के तहत मतदान जन जागरुकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वहीं समस्त उपजिलाअधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मतदान की शपथ दिलाई। गुरूवार को पौड़ी जनपद के समस्त 15 विकासखंडों के स्कूलों, कॉलेज और तकनीकी संस्थानों में मतदान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर आमजनमानस से अधिक से अधिक संख्या में लोकसभा चुनाव में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने पोस्टर बनाते हुए बेहतर भारत के नि...
Continue Readingकेन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
Continue Readingदेहरादून: सचिव उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग कविता टम्टा ने अवगत कराया है कि मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग श्री मुकेश कुमार के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 17 फरवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक टाउन हॉल नगर निगम, देहरादून के सभागार, में अनु० जाति के समस्त जनप्रतिनिधियों (ग्राम प्रधान/जिला पंचायत सदस्य / क्षेत्र पंचायत सदस्य/जिला पंचायत अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख) से परिचर्चा/संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके उपरान्त मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग अपरान्ह 03.30 बजे से 05.00 बजे तक विकास भवन, सभागार कक्ष, देहरादून में अनु०जाति कल्याण हेतु संचालित समस्त योजनाओं की समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक । उक्त समीक्षा बैठक में एस०सी०एस०पी० योजनाओं के अन्तर्गत कितनी धनराशि व्यय की गयी है उसका विवरण भी उपलब्ध कर...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 133 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, सरकारी भूमि पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग, भरण-पोषण, मामला हस्तांतरण, पति द्वारा दूसरी शादी करने सहित नगर निगम जल संस्थान पीएमजीएसवाई सिंचाई रोजगार दिलाने, समाज कल्याण एमडीडीए पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए विभिन्न जांच मामलों में जो रिपोर्ट पटवारी की ओर से प्रेषित की जाती हैं उनपर अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प रोस्टरवार कार्यक्रम तय करते हुए धारा 41 के मामले निपटाएं। जनसुनवाई में ग्राम हसनपुर...
Continue Reading
