मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट(चंपावत) में रात्रि चौपाल लगाई मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से किया सीधा जन संवाद। गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर सीएम ने ग्रामीणों को दिया स्वरोजगार का संदेश। "गांव चलो अभियान" अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के *ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी। अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्य...
Continue ReadingCategory: Slider
मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो...नगर में जुटा जन सैलाब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद श्री अजय टम्टा, विधायक श्री सुरेश गडियां, विधायक श्री मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत श्रीमती लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।
Continue Readingसीएम ने दिए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। घंटाघर- चकराता रोड-एफआरआई-प्रेमनगर तक, आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम ने 13 चालान करते हुए रुपए 10700 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 30 चालान करते हुए, रुपए 14700 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 11 चालान करते हुए रुपए 5500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का जाना हाल चाल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को सांय हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का भी हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ए...
Continue Readingवोटर चौपाल आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए करें जागरूक: जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जहां कम प्रतिशत मतदान हुआ है उन क्षेत्रों में वोटर चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज, घुडदौड़ी कॉलेज, भरसार, गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित बड़े संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने हर विकासखंड में वोटर चौपाल आयोजित हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तह कर वोटर चौपाल आयोजित करव...
Continue Reading
