मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत टैक्निकल संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों एवं पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चयनित सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। 85 चयनित टैक्नीशियनों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति प्रदान की गई है। पशुपालन विभाग के अन्तर्गत 19 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Continue ReadingCategory: Slider
हल्द्वानी के बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं शान्ति को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली हल्द्वानी के बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए ...
Continue Readingसूबे के 10 छात्र-छात्राओं को मिलेगी शेवनिंग स्कॉलरशिपः डॉ. धन सिंह रावत ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मिलेगा अध्ययन का मौका शेवनिंग इंडिया की प्रमुख सुप्रिया चावला ने उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा प्रस्ताव देहरादून, सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत 10 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा प्रदान की जाने वाली शेवनिंग स्कॉलरशिप दी जायेगी। जिससे स्कॉलशिप पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शोध व उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। शेवनिंग स्कॉलरशिप की कंट्री हेड सुप्रिया चावला ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके शासकीय आवास पर शेवनिंग स्कॉलरशिप को लेकर बैठक हुई। जिसमें शेवनिंग...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयनमें में तेजी लाने के निर्देश दिए। जो परियोजनाएं केन्द्र स्तर पर गतिमान हैं, उनमें तेजी लाने के लिए केन्द्र स्तर पर अच्छी तरह पैरवी हो सके, संबंधित विभागों द्वारा ऐसे प्रस्ताव रेजिटेंट कमिश्नर को भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रांश एवं राज्यांश की 90 और 10 के अनुपात वाली योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र सरकार के लिए जो भी प्रस्ताव बनाये जा रहे हैं, उनका गहनता से अध्ययन एवं परीक्षण के साथ परियोजना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भेजा जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागों को अपनी परियोजनाओं को केन्द्र सरकार में जिस विभाग को भेजा जा रहा है, संबंधित विभाग से नियमित समन्वय बना कर रखें,...
Continue Readingउत्तराखंड के हल्द्वानी में बवाल, छह की मौत गत दिवस से हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में उठे बवाल ने शांत से होने से पहले ही छह लोगों की जिंदगी छीन ली है। यहां मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगम कर्मी घायल बताए जा रहे हैं। खबर है कि बवाल में बनभूलपुरा थाना भी आग की भेंट चढ़ गया है। यहा खड़ी जीप जेसीबी दमकल की गाड़ी समेत कई दुपहिया वाहन स्वाहा हो गए। हालात पर काबू के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठी चार्ज किया। लेकिन हालात काबू से बाहर रहे। दंगे में एक पिता पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। शहर में कर्फ्यू का सन्नाटा पसरा दिया है।
Continue Reading
