Slider

मौत का झपट्टा

लाडले के शोक में ग्वाड़ खिर्सूः खूनी पंजों का कहर पहाड़ के गांवों की नियति सी बन गई है। जनावर की इन जान लेती वीभत्स करतूतों से कभी कोई गोद सूनी हो जाती है तो कहीं मां का आंचल तो कभी पिता का साया बिना बात के ही सिर से उठ जाता है। गत दिवस फिर से पौड़ी जनपद के ग्वाड़ खिर्सू गांव में गुलदार ने 11 वर्षीय अंकित पुत्र श्री राकेश सिंह रावत पर मौत का झपट्टा मारा। और अंकित की खिलखिलाती जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गई। अप्रिय हादसे से ग्वाड़ गांव से लेकर पूरा क्षेत्र गमगीन है। दहशत से ग्रामीण सहमे हैं। हर बार की तरह औपचारिकताएं सिलसिलेवार कागजों में उतारी जा रही हैं। लेकिन ठोस समाधान आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी दूर की कौड़ी ही नजर आता है। परिजनों की पीड़ा लिखने के सच में बड़े से बड़े शब्द भी छोटे पड़ जाते हैं। मानव की तीक्ष्ण बुद्धि में वह माद्दा नहीं है कि वह उस विछोह और करूणा को शब्द दे सके। क...

Continue Reading
Slider

धारा-144 के

देहरादून, जिला मजिस्टेªट श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि 05 फरवरी 2024 से आरम्भ हो रहे विधानसभा सत्र है के दौरान विभिन्न संगठनों तथा समुदायों द्वारा प्रदर्शन, एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों के कारण शान्ति व्यवस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की पूर्ण सम्भावना है। विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के लागू रहेगी। उक्त क्षेत्रान्तर्गत कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र, लाठी, हाकी, स्टिक, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला अस्त्र जिसका फल ढ़ाई इंच से अधिक न हो, बम और किसी अन्य प्रकार की बारूद वाले अस्त्र जिसका प्रयोग हिंसा के लिए किया जाता हो, लेकर नहीं चलेगा और न ही कोई हिंसा के प्रयोग हेतु ईंट, पत्थर रोड़ा आदि एकत्र करेगा। कोई भी व्यक्ति अपने घर के आँगन के अतिरिक्त पटाखों एवं बारूद से बने किसी भी वस्तु का प्रयोग सड़क...

Continue Reading
Slider

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम

देहरादून: नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार ने अवगत कराया है कि राज्यों में भारत सरकार की प्रमुख जनलाभार्थी योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँच सुनिश्चित किये जाने हेतु ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एलईसी वाहन से 05.02.2024 से 09.02.2024 तक संचालन किया जा रहा है। नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने नगरीय क्षेत्र में यात्रा के सफल संचालन हेतु जिसके सफल संचालन हेतु क्षेत्रवार दिवस नोडल अधिकारी नामित किये है। 05 फरवरी को देव़ऋषि विहार वार्ड संख्या 72 में प्रातः 9ः30 बजे से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, सहायक आयुक्त विजय प्रताप, तथा आमवाला तरला (ऋषि नगर वार्ड संख्या 61 में) में अपरान्ह 02 बजे से सांय 06 बजे तक, सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार, 06 फरवरी 2024 को बंजारावाला में प्रातः 09ः30 बजे से अपरान्ह 01ः30 ब...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया पौड़ी में 800 करोड़ की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया पौड़ी में 800 करोड़ की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की मूर्ति का किया अनावरण कण्डोलिया में जनरल बिपिन रावत पार्क का भी किया लोकार्पण कण्डोलिया मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की की कामना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी में 800 करोड़ लागत की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का लोकार्पण तथा 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पौड़ी की यह भूमि सांस्कृतिक चेतना के केन्द्र, तीलू रौतैली, वीर माधो सिंह, जसवंत सिंह रावत और भारत के प्रथम सीडीएस रह...

Continue Reading
Slider

ये राजसी चोटियाँ प्राचीन सफेद बर्फ की चादर से सुशोभित होती हैं

ये राजसी चोटियाँ प्राचीन सफेद बर्फ की चादर से सुशोभित होती हैं हिमालय के हृदय में बसे उत्तराखंड की पर्वत चोटियाँ देखने में मनमोहक हैं। सर्दियों के मौसम के दौरान, ये राजसी चोटियाँ प्राचीन सफेद बर्फ की चादर से सुशोभित होती हैं, जिससे एक सुरम्य और अलौकिक परिदृश्य बनता है। उत्तराखंड में बर्फबारी न केवल देखने लायक है बल्कि इस क्षेत्र में जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक भी है। उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों के लिए बर्फबारी का बहुत महत्व है। यह मिट्टी को पोषण देता है और खेती के लिए बहुत जरूरी नमी प्रदान करता है, जिससे आने वाले महीनों में भरपूर फसल सुनिश्चित होती है। पहाड़ों से पिघलने वाली बर्फ नदियों और झरनों को पानी देती है, हरी-भरी घाटियों को बनाए रखती है और क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता में योगदान करती है। बर्फबारी उत्तराखंड में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ...

Continue Reading