दो करोड़ की लागत से बनेगा इंटर कॉलेज रतगांव का भवन विभागीय मंत्री डा. रावत ने दी नये निर्माण कार्य की स्वीकृति देहरादून, 02 फरवरी, 2024 चमोली जनपद के विकासखण्ड थराली के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रतगांव के मुख्य भवन निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिये रू0 220.59 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसका शासनादेश शीघ्र ही शासन स्तर से जारी कर दिया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सूबे के राजकीय विद्यालयों की संरचनात्मक स्थिति को सुधारने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिसमें क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत जबकि पूर्ण क्षतिग्रस्त विद्यालयों के नये भवन का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में सीमान्त जनपद चमोली के विकासखण्ड थराली के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज रतगांव के मुख्य भवन के नवीन निर्माण की स्वीकृति दे दी गई...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी प्रदेश की सभी बसावटें प्रदेश की 3177 बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगाः महाराज “मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना“ से होगा 9914 किमी. ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प देहरादून। ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा प्रस्तावित “मुख्य मंत्री ग्राम सम्पर्क योजना’ के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के ऐसे गांव, तोक जिनकी आबादी 250 तक है, को संयोजित किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की लगभग 2035 बसावटें (6276 किमी0) मुख्य मोटर मार्ग से संयोजित नहीं है तथा कच्चे मार्गों से संयोजित 1142 बसावटें (3638 किमी0) ऐसी है जो ग्रामीण सड़कों के मानकों के अनुसार नहीं बने हैं...
Continue Readingदेहरादून: सहायक महानिरीक्षक निबन्धक देहरादून संदीप श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि उपनिबंधक कार्यालय विकासनगर प्रथम जिला देहरादून में प्रथम पक्ष ध्यान सिंह, बाबू सिंह, सुमेरचन्द एवं कश्मीरी लाल पुत्रगण स्व० अतरू सिंह निवासी दूधई पो० कोटी तहसील विकासनगर जिला देहरादून (विक्रेतागण) व बाबूलाल की सहमति के द्वारा द्वितीय पक्ष मनोज कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम व पो० पाैंधा, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून को भूमि खाता संख्या 231 खसरा संख्या 207 मि/0.1050, 216मि/0.1050, 224 मि/0.0400, 777 मि/0.016 कुल रकबा 0.2660 हैक्टेयर मौजा कण्डोली तहसील विकासनगर के सम्बन्ध में विक्रय विलेख पंजीकृत व दर्ज कराया गया है। जिसका क्रमांक 11502 वर्ष 2023 है। उक्त विलेख के सम्बन्ध में तहसीलदार, विकासनगर द्वारा प्त्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि न्यायालय अपर कलेक्टर, देहरादून द्वारा अपने वाद सं. 49/88-89 दिनां...
Continue Readingटिहरी ‘‘दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी।‘‘ ‘‘मत्स्य विभाग/मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से कराया आदर्श तालाब निर्माण कार्य।‘‘ ‘‘जनपद का प्रथम मोबाइल फिश आउटलेट स्थापना हेतु सुभाष को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता।‘‘ ‘‘जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लेकर विकसित किया मत्स्य कलस्टर, बने रोल मॉडल।‘‘ ‘‘आत्मा योजनान्तर्गत सुभाष रावत किसान श्री से सम्मानित।‘‘ टिहरी: कोरोना महामारी किसी के लिए काल बनकर आई तो किसी का रोजगार छीन ले गई। ऐसे ही टिहरी जिले के स्यांसु गांव में रहने वाले सुभाष रावत के साथ हुआ, जो कोविड के दौरान अपनी नौकरी खो बैठे। सुभाष अपनी बिगड़ती आर्थिक स्थिति देख अन्य विकल्प तलाशने लगे। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लिया और मत्स्य क...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को श्री भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा श्री राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका श्री ओम तरोनी एवं श्री ललित जोशी द्वारा निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू0सी0सी0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।
Continue Reading
