Sliderराजनीति

केंद्रीय मंत्री से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की अनुप्रयुक्त 492 एकड़ भूमि का स्वामित्व उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने औद्योगिक विकास के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन तथा स्टार्ट अप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है। भारत सरकार द्वारा निर्गत की जाने वाली रैंकिंग में लगातार उत्तम श्रेणी प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थापित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की 457 एकड़ भूमि, जो कि एकीकृत औद्योगिक आस्थान, हरिद्वार के साथ लगती हुई स्थित है, लगभग 60 वर्षों से अप...

Continue Reading
Slider

विधिक प्रक्रिया पूरी कर लागू करेंगे यूसीसी : सीएम धामी

विधिक प्रक्रिया पूरी कर लागू करेंगे यूसीसी : सीएम धामी विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड देवतुल्य जनता को नमन कर कहा कि राज्य में लगातार दूसरी बार दिया सेवा का मौका देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सभी विधिक प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंपा। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य शुक्रवार पूर्वाह्न मुख्य सेवक सदन पहुंचे और यूसीसी का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने राज्य मे...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सीएम ने किया लेखा परीक्षा भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नव निर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण ब्रिटकुल द्वारा 29.76 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री ने तीनों विभागों को अपना भवन मिलने पर विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से यह भवन जल्द बनकर तैयार हुआ। विभागों को अपना भवन मिलने से कार्यों के संचालन में आ रही कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है। तीन विभाग एक ही भवन पर संचालित होने से लोगों को आसानी होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तीनों विभागों को अपना भवन मिलने से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले आगंतुको की सुविधा का भी विशेष ध...

Continue Reading
Slider

नवनियुक्त मुख्य सचिव ने पदभार ग्रहण किया

नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को पदभार सौंपा। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री...

Continue Reading
Sliderराजनीति

लोक सभा चुनाव के लिए फ्रंटफुट पर भाजपा

लोक सभा चुनाव के लिए फ्रंटफुट पर भाजपा देहरादून। लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने फ्रंटफुट पर खेलना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की पांचों लोक सभा सीटों के चुनाव कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन कर दिया है। देहरादून परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में यह कार्यक्रम हुआ। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि पदाधिकारी उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल रहे। बताया जा रहा है कि टिहरी लोकसभा का कार्यालय देहरादून महानगर में बनाया गया है। वहीं हरिद्वार लोकसभा कार्यालय हरिद्वार शहर, पौड़ी गढ़वाल का कार्यालय श्रीनगर, नैनीताल का ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा का कार्यालय अल्मोड़ा में बनाया है। यानी कुल मिलाकर भापजा ने प्रदेश में लोक सभा चुनाव में विजय हासिल करने को फ्रंटफुट पर खेलना शुरू कर दिया है और स...

Continue Reading