मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के परेड मैदान में राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से आयोजित जनजातीय महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अक्षरशः पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि पेड़ चाहे जितना भी विशाल हो, लेकिन वह तभी अपना सीना ताने खड़ा रह सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों और जनजातीय समाज हमारे वटवृक्ष रूपी देश की मजबूत जड़ के समान है। इसलिए हमारी डबल इंजन की सरकार का मानना है कि जनजातीय समाज का मजबूत और आत्मनिर्भर बनना देश और प्रदेश की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है,जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं का जिक्र किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग, अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के क्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने किसानों के हित में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लिये गये निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि, बागवानी के क्षेत्र में अनेक योजनाए...
Continue Readingगणतंत्र दिवस की धूम, उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक एशोसियेशन सरस्वती ई ब्लाक पार्क में बड़े उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही समाज हित में संविधान के अनुरूप बेहतर कार्य करने की संकल्प के साथ ही पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मातृशक्ति के साथ ही सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक श्री एस एस गुसाई व एसोसिशएन अध्यक्ष त्रिमुर्ति नेगी ने ध्वजारोहण कर सभा को संबोधित किया। इस मौके पर श्री आन्नद वल्लभ जोशी व श्रीकृष्णलाल जी ने गणतंत्र दिवस को लेकर कई जानकारियां दी। वक्ताओं ने राष्ट्र के प्रति अपने संकल्पों को दोहराया साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के प्रयासों पर चर्चा की। कार्यक्रम में श्री शिवानंद जुयाल (कनिष्ठ उपाध्यक्ष) गजेन्द्र सिंह रावत (वरिष्ट मंत...
Continue Readingरंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस मा0 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करते हुए परेड की सलामी ली कंडोलिया मैदान में 75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मा0 मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस 26 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दौरान उन्होंने देश के महान व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को य...
Continue Reading
