बेशक, हमें मालूम था, कि 'कठौच' जी को मिलेगा 'पदम' पौड़ीः किसी पुरस्कार या सम्मान की मह्ता तभी बढ़ती है जब सर्वदा योग्य लोग उसके पात्र बनते हैं। पहले यह आम धारणा बन चुकी थी कि राष्ट्र स्तर के यह सम्मान उन्हीं लोगों को मिलते हैं जिनकी सत्ता के गलियारों तक पहुंच होती है। लेकिन जब गत वर्ष राहीबाई सोमा, हरेकाला हजब्बा, तुलसी गौड़ा, मुहम्मद शरीफ, मंज्जमा जोगाठी जैसे गुमनाम व सच्चे साधकों को पद्म से सम्मानित किया गया तो तब मालूम हो गया था कि पौड़ी के डा यशवंत कठौच जैसे साधक अब सियासी चारणों द्वारा फैलाए जाने वाली अंधियाली में ज्यादा देर तक गुम नहीं रहेंगे। इसी लिए लिखा है कि 'हमें मालूम था'। इस बार पदम सम्मान के लिए पौड़ी के निर्विवाद साधक डा यशवतं कठौच का नाम ज्यों ही आया, हवाओं में खुशियां और आत्मगौरव एक साथ झूमने लगे। सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रानिक सब में कठौज जी के त्याग व साधना की...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र देश की बहुत बड़ी विशेषता यह होती है कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को देश के शीर्षतम् पद तक पहुंचने का अधिकार देता है। मुख्य सचिव ने सचिवालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के संविधान में उल्लिखित नागरिकों के मूल कर्त्तव्यों पर ध्यान आकृषित करते हुए 10वें मूल कर्त्तव्य ‘व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की दिशा में निरन्तर प्रयास करना ताकि राष्ट्र निरन्तर प्रयास और उपलब्धि के उच्च स्तर तक पहुंचे‘ को आत्मसात् करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने उत्कृष्ट निर्णयों और कार...
Continue Readingगणतंत्र दिवस परेड, देहरादून में सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा प्रदान किया गया जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी श्री के.एस. चौहान ने प्राप्त किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित भारत के अन्तर्गत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा पारम्परिक अनाजों का भी पर्याप्...
Continue Readingमहानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना महानिदेशालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। इस अवसर अपर निदेशक सूचना श्री आशिष त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनिया और अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ध्वज फहरायाध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य ...
Continue Reading
