आपदा से निपटने के लिए हर किसी को जानकारी के साथ तैयार रहना होगा जिलाधिकारी ने किया चार दिवसीय आपदा प्रबंधन व न्यूनीकरण का शुभारंभ पौड़ी: भारतीय रेड क्रास सोसाइटी शाखा पौड़ी के तत्वाधान में बीजीआर कैम्पस पौड़ी में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन व न्यूनीकरण तथा फर्स्ट एड सहायता के संबंध में अध्यनरत विद्यार्थियों की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए कार्यशाला में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन तथा किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर फर्स्ट रेस्पोंडर की भूमिका निभाने के संबंध में बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आपदा के समय अपनी भूमिका निभाते हुए लोगों की जान बचाने व अन्य लोगों के साथ बेहतर कॉर्डिनेशन करते हुए किस तरह से बेहतर फर्स्ट रेस्पांडर बन सकते हैं इसके लिए तैयार र...
Continue ReadingCategory: Slider
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ नये मतदाता, दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कार्यक्रम के अवसर पर किया सम्मानित और मतदान के लिए प्रेरित किया पौड़ी : 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज प्रेक्षागृह पौड़ी में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने नये मतदाता, दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाता व अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हम दुकानों से अपनी पंसद की चीज खरीदते हैं वैसे ही हमें एक अच्छा प्रत्याशी सोच समझकर चुनते हुए गंभीरता से अपना मत का उपयोग करना है। इस दौरान उन्होंने नये मतदाताओं को पहचान पत्र, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं का शॉल ओढ़कर सम्मानित भी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मतदात दिवस की शपथ दिलाते हुए...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया जायेगा। समान नागरिक संहिता के लिए गठित कमेटी की ड्राफ्ट रिपोर्ट जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों ...
Continue Readingसूबे में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगी तिरंगा यात्राः डॉ. धन सिंह रावत जनपद व ब्लॉक स्तर पर एक किमी तक निकाली जायेगी यात्रा शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी देहरादून, 25 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों मे...
Continue Reading
