कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ विकासखंड को दी 70 करोड़ की सौगात पाबौ: उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ0 धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड पाबौ के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने 70 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर रूप से विकास कार्यों की ओर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान सरणा गांव में रामलीला मंच का 10 लाख की लागत से लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय पाबौ के नवनिर्मित भवन का 450.58 लाख व 10 लाख की लागत से ग्राम छानी के बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने पाबौ में छात्रावास का 385.37, मुख्य सड़क से राजकीय महाविद्यालय पाबौ से खुडेश्वर तक इंटर लॉकिंग सड़क के निर्माण कार्यो का 118.45 लाख, 86 गांवों हेतु पाबौ-बि...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश को ड्रोन पॉलिसी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेने के लिए अनुबंध किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट है। इससे एक ओर हैली सेवा को अत्यधिक फायदे हैं, वहीं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए ड्रोन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र अत्यधिक। उन्होंने कहा कि ड्रोन कॉरिडोर के लिए जीरो रिस्क एरिया पर फोकस किया जाए। कहा कि पिटकुल और यूपीसीएल की बहुत सी हाई टेंशन और लो टेंशन लाइन्स को ध्यान में रखते हुए यूपीसीएल और पिटकुल से आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन पॉलिसी का प्रचार प्रसार किया जाए...
Continue Readingकैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर से किये रामलला के वर्चुअली दर्शन कहा, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा हुई पूर्ण, मंदिर में विराजमान हुये श्रीराम देहरादून/श्रीनगर, 22 जनवरी 2024 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा। इसके उपरांत उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभावसर श्रीनगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा लाखों सनातनियों की प्रतीक्षा का फल है। इस क्षण को देखना परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष मुझे अयोध्या जाने और मंदिर के निर्माण कार्यों को देखने का ...
Continue Readingसीडीओ चमोली ने ली डीसीबी चमोली, सहकारी समितियां चमोली की समीक्षा बैठक ! देहरादून, बैंक प्रशासक/ मुख्य विकास अधिकारी चमोली श्री अविनव शाह की अध्यक्षता में चमोली जिला सहकारी बैंक एवं सहकारी समितियों की सहवर्गीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त शाखा प्रबंधकों एवं समिति सचिवों सहित बैंक अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारीयों को सभी वार्षिक लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु आदेशित किया गया। सीडीओ ने सहकारी सदस्य बढ़ाने, ओटीएस की जो डेट बढ़ी है उसका लाभ लेना चाहिए। समिति का एनपीए कम करें। नए महाप्रबंधक श्री राम अवध ने इस मौके पर कहा कि बैंक और समिति के अधिकारी कर्मचारी सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए लक्ष्य के साथ काम करें। जीएम ने निर्देश दिए 15 दिन में एनपीए की समीक्षा करें। मार्च से पहले दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण 0% ऋण लक्ष्य के साथ बांटे।इ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहतजनपद उधम सिंह नगर के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती कमला ने कहा कि उन्होंने एन.आर.एल.एम के तहत पहले एक लाख रूपये और उसके बाद दो लाख रूपये का सीसीएल लिया। उनके समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हैं, कोरोना काल में सरकार द्वारा समूह को दो बार 06-06 हजार रूपये की धनराशि दी गई। श्रीमती कमला ने कहा कि उनकी मासिक 20 से 25 हजार रूपये की बचत हो जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी श्री विक्की सिंह ने बताया कि पहले वे टूटी-फूटी झोपड़ी में रहते थे। उन्हें पीएम आवास योजना के लाभ मिला और घर में बर्तन खरीदने के लिए राज्य सरकार की ओर से भी 05 हजार रूपये मिले। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ लिया है। श्री तपन मजूमदार ने क...
Continue Reading
