मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिपलेश्वर मंदिर, क्लेमेनटाउन देहरादून में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार होने जा रहा है। कल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तर...
Continue ReadingCategory: Slider
पवलगढ़ का नाम बदला गया अब सीतावनी कंजर्वेशन कहलाएगा सीएम धामी के आदेश पर जारी हुआ शासनादेश देहरादून उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व रख दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिज़र्व में माँ सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है। उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा है। ये जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध हैं । यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री भी जाते है। इस जंगल को सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने की मांग, राम नगर और आसपास के ...
Continue Readingकौसानी/बागेश्वर, मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ एस. एस. संधु शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम पहुँचकर जिलाधिकारी से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की व पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। राज्य अतिथि गृह में मुख्य सचिव द्वारा कौसानी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को लेकर सम्बंधित विभागों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है,कौसानी पर्यटन का हब है इसे ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाय। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धार्मिक,आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में मुख्य सचिव को जानका...
Continue Readingतंगहाली के साथ कमजोर माइंडसेट वाले परिवेश में दिव्यांगता सच में अभिशाप ही मानी जाती रही है। लेकिन कई उदाहरण जब सामने आते हैं कि कमजोरी ही सबसे बड़ी ताकत बनी तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। उसी ताकत के बूते पौड़ी के कांता प्रसाद जैसी प्रतिभाएं सामने आकर समाज से टकराती हैं, खुद को व्यवस्थित करती हैं और यहां तक खेलों में भी अपनी प्रतिभा का भी लोहा मनवाती हैं। शुरूआत हाल के घटनाक्रम से करते हैं। प्रदेश की राजधानी देहरादून में हुए राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में व्हील चेयर को धकेलते हुए पौड़ी के कांता प्रसाद जब स्टेडियम में आए तो हैरानी के सिवाय दर्शकों के चेहरों पर वह नहीं था जो खेल के रोमांच में होता है। तालियों की गंूज मानो हर किसी में रोमांच लाने असफल प्रयास कर रहीं हो। घड़ी का कांटा टिक टिक करता हुआ आगे बढ़ा, और निर्धारित समय पर कांता प्रसाद जैसे दिव्यांग जनों के सामने लोहे के वजन...
Continue Readingपूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया गढ़वाली राम भजन का विमोचन देहरादून। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी माहौल राममय हो रखा है। आज पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्री राम लला के स्वागत में गाये गढ़वाली गीत का विमोचन किया। पूर्व सीएम ने कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है जश्न मना रहा है। उन्होंने पूनम जी को इस सुन्दर से राम भजन के लिए बधाइयाँ भी दीं। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश जहाँ एक ओर राम मय हो रखा है।...
Continue Reading
