Slider

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित कार्मिक लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर लाभ मिले, समाज कल्याण विभाग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यक्षेत्र की शुरूआत के दौरान ही दिनचर्या बनाते हैं और नियमित दिनचर्या ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री महिला लाभार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 05 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। लाभार्थियों ने केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें मिली सुविधाओं के प्रति प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं की व्यापक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिये राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरका...

Continue Reading
Slider

मकर संक्रान्ति के अवसर पर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी हर की पैड़ी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर, आगामी 22 जनवरी,2024 को अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर हेतु हरकीपैड़ी पर मां गंगा की पूर्जा-अर्चना करने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये रवाना किया। इस पावन अवसर पर पूरे हरकीपैड़ी क्षेत्र में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी, जिससे पूरा हरकीपैड़ी क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा था। श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा हेतु मां गंगा का पवित्र जल एकत्रीकरण का कार्यक्रम मां मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद तथा दैनिक जागरण समाचार पत्र के संयुक्त संयोजकत्व में किया गया। इस अवसर पर मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी, स्वामी ललितानन्द गिरि, स्वामी हरिचेतनानन्...

Continue Reading
Slider

मकर संक्रांति पर हुआ शिलान्यास, दशहरे में होगा लोकार्पण : गणेश जोशी

मकर संक्रांति पर हुआ शिलान्यास, दशहरे में होगा लोकार्पण : गणेश जोशी देहरादून 14 जनवरी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के धेय साथ कार्य कर रही है। धामी सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छावनी परिषद के डाकरा के सामुदायिक भवन का शिलान्यास हुआ है और दशहरे में लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा निश्चित ही कैंट क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा मसूरी विधानसभा के अंतर्गत अभी तक उनके द्वारा 55 सामुदायिक भवन का निर्म...

Continue Reading
Slider

जवाड़ी बाईपास से बालक एवं बालिका वर्ग में हाफ मैराथन

उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में खेल विभाग, युवा कल्याण, शिक्षा विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान मेें जवाड़ी बाईपास से बालक एवं बालिका वर्ग में आठ किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी एवं जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ बाईपास से गुलाबराय, मुख्य बाजार, बेलनी पुल, संगम से होते हुए जवाड़ी स्थित पर्यटन विभाग के पार्क पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में सचिन ने 28 मिनट 03 सेकंड में बालिका वर्ग में निकिता कनवाल ने 33 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को विधायक एवं जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक भरत चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए दौड़ जीतने वाले छात्रों को बधाई देते हुए शुभकामन...

Continue Reading