Slider

कृषि एवं उद्यान अधिकारियों को ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के दिए सख्त निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश। मंत्री ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि एवं उद्यान अधिकारियों को ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के दिए सख्त निर्देश। मंत्री बोले - केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी की जाएगी सुनिश्चित। देहरादून, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि उद्यान अधिकारियों तक ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि एवं उद्यान में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आवंटित बजट को ससमय खर्च करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न करने पर सचिव कृषि को अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कृषि मंत्री गणेश गणेश जोशी ने कहा कि के...

Continue Reading
Slider

नीलकंठ में चले स्वच्छता अभियान में शामिल हुए महाराज

नीलकंठ में चले स्वच्छता अभियान में शामिल हुए महाराज “सांस्कृतिक उत्सव“ में कैबिनेट मंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नीलकंठ महादेव मंदिर, यमकेश्वर (पौड़ी) में साफ सफाई कर पूजा अर्चना की, साथ ही सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभाग किया। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव मंदिर, यमके-रु39यवर (पौड़ी) पहुंच कर मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपने हाथों से साफ सफाई करने के बाद पूजा अर्चना कर वहां आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में भी प्रतिभाग किया। ज्ञात हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया थ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडपर्यटन

चपलोडी़: प्रकट ह्वे जाना, पांच भै पांडव, रणसूर, रणवीर, धर्म का औतारी

प्रकट ह्वे जाना, पांच भै पांडव, रणसूर, रणवीर, प्रकट ह्वे जाना श्री सत्येश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ हुआ ग्राम चपलोडी़ में पांडव पूजन का श्री गणेश पौड़ीः गढ़वाल के विकास खण्ड पाबो के चपलोडी़ गांव में पांच दिवसीय पांडव पूजन का श्री सत्येश्वर महादेव के जलाभिषेक के साथ शुभारंभ हो गया है। पांच दिवसीय पांडव पूजन के प्रथम दिन समस्त ग्रामवासियों ने ढोल दमाऊं न्याजा निसाण के साथ पांडवों के अस्त्र शस्त्रों सहित संगम में स्नान करने के उपरांत श्री सत्येश्वर महादेव में जलाभिषेक एवं पूजन किया तथा पांडव पूजन की अनुमति ली! पांडव पूजन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह नेगी के अनुसार पांडव पूजन के अंतर्गत पांडव वंश के द्वारा सर्वप्रथम चीड़ का पेड़ उखाड़ कर पंचायती चौक में स्थापित किया जाएगा! साथ ही केले का पेड़ हल्दी रिगांल कुणज गन्ना कंडाली दूब तुलसी फल एवं फूलों आदि से चीड़ के पेड़ की जड़ ढका दी जाती है! ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

रूद्रप्रयाग में सांसद ने ली निगरानी समिति की बैठक

रुद्रप्रयाग 16 जनवरी, 2024 गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय अवधि व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूर्ण करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गढ़वाल सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, एनआरएलएम आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलो...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान में सीएम धामी का रोड शो

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading