स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग अधिकारी का नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे। चमोली में 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को गौचर डायट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति वर्षवार कर जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। वहीं वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास उत्तरकाशी के इस अनूठे सांस्कृतिक वैविध्य से अभिभूत नजर आए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस आयोजन के जरिए जहां लोगों ने उत्तरकाशी जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरओं के विविध रूप-रंगों का साक्षात्कार किया वहीं यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और जिले के विकास के लिए भी अत्यधिक महतपूर्ण साबित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमें रू. 189 करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्य...
Continue Readingदेहरादून, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एलईसी वाहन से 08.01.2024 से 11.01.2024 तक संचालन किया जा रहा है। आज नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत वार्ड संख्या 100 में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अन्तर्गत स्थानीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश की सांसद रेखा वर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया। वार्ड संख्या 100 में एलईसी वाहन पंहुचा जिसका स्थानीय जनमानस द्वारा परम्परागत स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक द्वारा जनमानस को ‘विकसित भारत’ का सकंल्प दिलाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 100 नथुवावाला में नगर निगम देहरादून के द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवा कर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणाकरी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ योजना से जनमानस को ल...
Continue Readingदेहरादून में रही कठूली महोत्सव की धूम - पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ - सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कलाकारों ने बांधा समां, पारंपरिक वाद्यों की थाप पर थिरकी जनता देहरादून में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कठूली महोत्सव की धूम रही। पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी आकर्षण रहे, वहीं ढोल दमाउं की धुनों पर भी लोग जमकर थिरके। नथुवावाला में आयोजित कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था के वार्षिक मिलन समारोह में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देहरादून में होने वाला यह कार्यक्रम हम सब को एकजुट करने सशख्त माध्यम है। यहां उन्होंने बच्चों में संस्कारों की बात की, और अभिभावकों से भी बच्चों को अपनी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लोगों ...
Continue Readingविशेषज्ञ चिकित्सकों की 65 साल में होगी सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत कैबिनेट में शीघ्र लाया जायेगा प्रस्ताव, पृथक कैडर भी बनेगा देहरादून, सूबे में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुये, सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर भी बनेगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिये उनका पृथक कैडर बनाये जाने, वेतन वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिये विभागीय अधिकारी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैया...
Continue Reading
