मुख्यमंत्री ने किया दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024″ का शुभारम्भ देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड देहरादून में ओएनजीसी एवं उत्तराखंड सरकार के सहयोग से पर्वतीय सरोकारों के लिए समर्पित” हिमगिरि सोसाइटी” द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024″ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ॰ दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा पर्यावरण के क्षेत्र में श्री सचिदानंद भारती को “हिमगिरि गौरव सम्मान-2024″ तथा हिमगिरि के संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार पांडे को तेल एवं गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिये लाइफ टाइम अचीवमेंट पुर...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून: नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार ने अवगत कराया है कि राज्यों में भारत सरकार की प्रमुख जनलाभार्थी योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँच सुनिश्चित किये जाने हेतु ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एलईसी वाहन से 08.01.2024 से 11.01.2024 तक संचालन किया जा रहा है। नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने नगरीय क्षेत्र में यात्रा के सफल संचालन हेतु जिसके सफल संचालन हेतु क्षेत्रवार दिवस नोडल अधिकारी नामित किये है। नत्थुवाला में 8 जनवरी हेतु सहायक आयुक्त विजय प्रताप, गणेश मन्दिर चौक में 9 जनवरी हेतु सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार, 10 जनवरी को लक्ष्मण चौक हेतु सहायक आयुक्त अंकिता जोशी, 10 जनवरी को गुरूद्वारा रोड पटेल नगर हेतु वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दिनेश चन्द्र तिवारी तथा 11 जनवरी को एमडीडीए पार्क प्र...
Continue Readingदेहरादून, उप जिलाधिकारी सदर/सहायक अभिलेख अधिकारी, देहरादून ने जानकारी देते हुए अवगत किया है कि ग्राम गुनियाल गांव के ग्राम प्रधान व सदस्यगण एवं कृषकगणों को सूचित कराना है कि उत्तराखण्ड शासन राजस्व अनुभाग 3 संख्या देहरादून क्षेत्रान्तर्गत नव सृजित राजस्व ग्राम को सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के अधीन रखा गया है। ग्राम गुनियाल गांव के कृषकगण / खातेदारों को वितरण हेतु 09 जनवरी को प्रातः 11 बजे स्थान गुनियाल गांव स्थित पंचायत भवन में विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में भू-सर्वेक्षण टीम द्वारा वितरित की जायेगी। जिसमें ग्राम गुनियाल गांव के परिवार /खातेदारों की उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। ताकि सम्बन्धित खातेदार अपने भू-खण्ड / खसरा नं० एंव खाते की पर्ची प्राप्त कर भू-अभिलेखीय जानकारी प्राप्त कर सकें।
Continue Readingजिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल की अभिनव पहल पर कन्वरजेन्स के माध्यम से करवाए गए पुर्ननिर्माण/मरम्मत कार्यों से स्कूली छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण हो रहे है लाभान्वित।‘‘ अब तक क्षतिग्रस्त पुलियाओं के पुर्ननिर्माण से लगभग 436 स्कूली छात्र-छात्राएं तथा 1987 आम जनमानस हुए लाभान्वित। ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित पुर्ननिर्माण/मरम्मत कार्य जहां बजट के अभाव में या कम बजट के चलते लंबित रह जाते थे तथा स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को दैनिक जनसमस्याओं से जूझना पड़ता था। साथ ही उनकी दैनिक दिनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था तथा खतरे की सम्भावना अलग भी बनी रहती थी। अब जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा जनहित में महात्मा गांधी नरेगा एवं आपदा मद को कन्वरजेन्स के माध्यम से पुर्ननिर्माण/मरम्मत के कार्य करवाए जा रहे हैं। बता दे कि कन्वर्जन पहल से क्षतिग्रस्त पुल पुलिया, सार्व...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण व परिसंपत्ति को लेकर बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री जी के भ्रमण हेतु आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन हेतु समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने भूमि/परिसंपत्तियों के अतिक्रमण को तत्काल रोके जाने एवं हटाए जाने के संबंध समस्त विभागीय अधिकारियों से अभी तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 2 दिन के भीतर अपने-अपने विभागीय भूमि पर हुए अतिक्रमण की प्रग...
Continue Reading
