देहरादून, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश की 144 चिकित्सा इकाईयों को कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया। चयनित चिकित्सा इकाईयों के अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मोमेंटो व पुरस्कार राशि का चैक देकर सम्मानित किया। जिला अस्पताल रूद्रपुर व देहरादून को श्रेष्ठ जिला अस्पताल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि जिला अस्पताल चमोली को श्रेष्ठ ईको फ्रेंडली अस्पताल से नवाजा गया। इसके अलावा पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में अन्य 141 चिकित्सालयों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। आईआरडीटी ऑडियोटोरियम देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह 2022-23 में प्रदेशभर के 144 चिकित्सा इकाईयों को मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण तथा राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली, प्रभावी नीति निर्धारण एवं नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एण्ड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजन विभाग द्वारा सरकार की सभी योजनाओ की प्रभावी समीक्षा की जाए। राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के मध्य आपसी समन्वय, भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने सशक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को 05 वर्षों में...
Continue Readingमतगणना स्थल का प्लान तैयार करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंः जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल जीआईसी पौड़ी का निरीक्षण आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मतगणना स्थल राजकीय आदर्श विद्यालय पौड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पूर्व चुनाव में बने स्ट्रांग रूम में इवीएम के रख रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मतगणना स्थल जीआईसी पौड़ी का निरीक्षण करते हुए लोनिवि को पूरा प्लान तैयार करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए चुनाव के आधार पर ही प्लान तैयार करें तथा जो कक्ष जिस कार्य के लिए बनाया जायेगा उसी के अनुरूप प्लान बनाए...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने की उद्योग विभाग की समीक्षा राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोडना हमारी प्राथमिकता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए करारों की ग्राउंडिंग में लायी जाये तेजी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए और तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड के तहत हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए संबंधित विभागों द्वारा किये गये कार्यों का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूरा ब्योरा देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सके, ...
Continue Readingअयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज -मुख्यमंत्री के निर्देश उत्तरायणी पर होने वाले आयोजन अयोध्या थीम पर आयोजित किए जाएं -घरों में दीपोत्सव के अलावा कलश यात्रा, राम कथा, घाटों की सफाई,आरती और दीपोत्सव इत्यादि कार्यक्रम भी लोगों से करने की अपील 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर...
Continue Reading
