Sliderउत्तराखंड

उत्तराखंड व उत्तरकाशी ओडोओपी नेशनल अवार्ड में मिला द्वितीय पुरस्कार

उत्तराखंड व उत्तरकाशी ओडोओपी नेशनल अवार्ड में मिला द्वितीय पुरस्कार देश के 500 जिलों के बीच उत्तरकाशी ने खेती के लिए बेहतर प्रयासों हेतु जीता ईनाम उत्तरकाशी। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अवार्ड में उत्तरकाशी जिले को दूसरा पुरस्कार मिला है। देशभर के लगभग पांच सौ जिलों के बीच उत्तरकाशी को कृषि की श्रेणी में यह सम्मान मिला है। जबकि राज्य अवार्ड में भी उत्तराखंड को दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हासिल इस उपलब्धि से राज्य एवं जिले में खेती-किसानी को लाभदायक व्यवसाय में बदलने की सरकार की मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलने से राज्य में आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें आजीविका के नए अवसर प्रदान कराने के सरकार के अभिनव और प्रतिबद्ध प्रयाद फलीभूत हो रहे हैं । कुछ समय पहले ही उत्तराखंड के लाल धान को जी...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ -5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होगा आयोजन -कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम 5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी एवं विभिन्न स्टॉलों का भी भ्रमण करेंगे। युवा महोत्सव के प्रत्येक दिवस पर विभिन्न आयोजन होंगे। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं अग्रोप्रोड्क्ट आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूज़न फूड पर आधारित 25 फूड ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

दिये हुए अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी, इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। यह प्रयास किये जाएं कि परियोजनाओं को पूर्ण करने की जो समयावधि है, उस समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएं। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, तो समस्याएं बताई जाएं, उनका उचित समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा से संबंधित जिन प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार के स्तर से आवश्यक कार्यवाही होनी है, उनका विस्तृत प्रस्ताव बनाया जाय। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि हाइड्रो...

Continue Reading
Slider

शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी के नाम से जाना जायेगा राजकीय पालीटेक्निक गजा

गजा स्थित राजकीय पालीटेक्निक को अब परिवर्तित नाम शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पालीटेक्निक गजा के नाम से जाना जायेगा। राज्य के तकनीकी विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग से इस आशय की सूचना प्रसारित कर दी गयी है। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विमाणगांव गजा निवासी श्री विक्रम सिंह नेगी दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को जम्मू कश्मीर के जनपद पुंछ के मेंढर सेक्टर में आतंकवादियों की तलाश में चलाये जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनपके पैतृक घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया था। शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गजा स्थित राजकीय पालिटेक्निक में फेज-2 में कार्य प्रारम्भ करने की तिथि दिनांक 5 जुलाई 20...

Continue Reading
Slider

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में प्रस्तावों के लाने से पूर्व जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तावों की जांच अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न जनपदों द्वारा प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं अपनायी जा रही है। इसमें सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जनपदों से सुझाव मांगते हुए प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए एक समान प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए। शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव ने जनपदों द्वारा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव शासन को शीघ्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की...

Continue Reading