शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने जानी असम की शिक्षा व्यवस्था स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति के फार्मेंट को बताया बेहतर गुवाहाटी/देहरादून, सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज गुवाहाटी में असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु की अध्यक्षता में आयोजित विद्यालयी शिक्षा विभाग की बैठक में प्रतिभाग किया। जहां पर उन्होंने असम की शिक्षा व्यवस्था को जाना साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत किये गये कार्यों, स्थानांतरण नीति, छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थित, आदर्श व मॉडल स्कूलों सहित विद्यालयी शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। डॉ. रावत के गुवाहाटी पहुंचने पर असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने अपने विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। असम के दो दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुवाहाटी...
Continue ReadingCategory: Slider
सूबे में कृमि संक्रमण में भारी गिरावट दर्ज: डॉ. धन सिंह रावत बेसलाइन प्रसार सर्वेक्षण की तुलना में 0.17 फीसदी रह गई संक्रमण दर राज्य में इस वर्ष 35 लाख बच्चों को कराया गया कृमिनाशक दवापान देहरादून, 01 जनवरी 2024 बच्चों में मिट्टी से संचारित परजीवी कृमि या सॉइल-ट्रांसमिटेड हेल्मिंथ (एसटीएच) संक्रमण की चुनौती से उत्तराखंड तेजी से उभर रहा है, जिसके प्रभावी परिणाम देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीएमआर-राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईई) द्वारा वर्ष 2022 में कराये गये संयुक्त सर्वेक्षण की रिपोर्ट में पाया गया कि राज्य के स्कूली बच्चों में कृमि संक्रमण का प्रसार भारत सरकार के बेसलाइन प्रसार सर्वेक्षण के सापेक्ष 67.97 प्रतिशत से घटकर 0.17 प्रतिशत रह गया है, जोकि राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि है। बच्चों को स्वस्थ रखने और उन्हें कृमि रोगों से दूर रखने के लिये राज्य...
Continue Readingनेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण। निर्धारित समय से पहले उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार हुआ आवासीय छात्रावास भवन। छात्रावास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये गणवेश और कंबल। छात्रावासों के निकटवर्ती 11 विद्यालयों का इंटर स्तर पर उच्चीकरण किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का शिलान्यास पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ही किया था। 04 करोड़ 09 लाख 40 हजार रूपये की लागत से बना यह भवन एक साल से कम समय में बनकर तैयार हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस छात्रावास के बच्चों को गणवेश पहनाये और कंबल भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने आवासीय छात्रावास का अवलोकन भी किया और बच्चों...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब साहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।
Continue Readingजिला प्रशासन के तत्वावधान में केदारेश्वर स्टेडियम कपकोट में 2 जनवरी को ऐतिहासिक मातृ शक्ति उत्सव(चेली ब्वारयूं कौतिक) आयोजित होगा। उत्सव में दिखेगी पारम्परिक संस्कृति की अनोखी झलक। जिले की चारों घाटियों की पारंपरिक संस्कृति, खान-पान, वेश-भूषा का प्रदर्शन होगा। महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के संकल्प पर जोर दिया गया। पुरुष प्रदान कार्यों में बेटियां बढ़ायेगी हाथ। आपदा प्रबंधन समेत तकनीकी क्षेत्र में बेटियों का हुनर देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल मातृ शक्ति उत्सव में करेंगे प्रतिभाग। डीएम अनुराधा पाल ने प्रेसवार्ता में मीडिया को दी मातृ शक्ति उत्सव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी। सोमवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मीडिया को मातृ शक्ति उत्सव (चेली ब्वारयूं कौतिक) की जानकारी देते हुए कहा कि मातृ शक्ति उत्सव की सभी तैयारिया...
Continue Reading
