Slider

धाखेती व उद्यान के लिए बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश हित और जनहित में निर्णय लिया गया है की भू कानून समिति की आख्या प्रस्तुत किये जाने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी उत्तराखंड राज्य से बाहरी व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में अनुमति नहीं देंगे इसके पूर्व में भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व ख़रीदार के भूमि ख़रीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भू - कानून के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाय और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाय। भू-कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामि...

Continue Reading
Slider

लिंगानुपात में भारी गिरावट दर्ज

पौड़ी में उपजी नई दिक्कत, यहां दर्ज हुई भारी गिरावट उत्तराखंड के तेरह जनपदों में शामिल है पौड़ी गढ़वाल के 43 गांवों के नाम बताने की आवयकता नहीं है लेकिन यहां इन गांवों ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। चिंता का कारण यह है कि इन गांवों में लिंगानुपात में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने इस नई दिक्कत पर मुख्य चिकित्साधिकारी को संबंधित ग्राम पंचायत की आशाओं का स्पष्टीकरण लेने निर्देश दिये हैं। मुख्यालय में लिंगानुपात को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि जिन गांवों में लिंगानुपात में भारी गिरावट पाई गई है वहां पुनः जांच कर आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। गर्भधारण पूर्व व प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के अंतर्गत लिंगानुपात को लेकर पूर्व में किए गए सर्वे के आधार पर 43 गांव में लिंगानुपात में भारी गिरावट पाई गई थी। सर्वे के आधार पर जन...

Continue Reading
Slider

‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रेमनगर, सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने लेखक हरि सिंह बिष्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक ’मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 75वें संस्करण से 99वें संस्करण तक विस्तार से वर्णन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने हमेशा देश वासियों को जोड़ने और समाज में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया है। विभिन्न क्षेत्रों...

Continue Reading
Slider

स्कूल गेट के बाहर वाहन खड़े न करवाएं

देहरादून  शहर की यातायात को सुव्यवस्थित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण ने स्कूल के प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने स्कूल प्रबन्धकों से शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए जाने हेतु जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की तथा जिन स्कूलों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था है उसका बेहतर इस्तेमॉल किये जाने की योजना पर कार्य करने को कहा। साथ ही कहा कि स्कूल प्रबन्धन स्कूल वाहन (बसों) का अधिक से अधिक संचालन करे ताकि अभिभावक बच्चों को लाने-ले-जाने हेतु अपने व्यक्तिगत वाहनों के इस्तेमॉल से बच सकंगे, जिससे शहर में स्कूल समय तथा ...

Continue Reading
Slider

पौड़ी जनपद के 17 केंद्रों में 5372 परीक्षार्थी होंगे शामिल    

आ गई इम्तिहान की घड़ी पौड़ी जनपद के 17 केंद्रों में 5372 परीक्षार्थी होंगे शामिल      उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 दिसम्बर, 2023 को यानी आयोजित की जा रही स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा है। पौड़ी जनपद की बात करें तो जनपद में कुल 17 परीक्षा केन्द्रों में 5372 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जनपद क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर में 11 केंद्रों में 3 हजार जबकि कोटद्वार में 06 केंद्रों में 2372 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Continue Reading