Slider

मुख्यमंत्री ने अटल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Continue Reading
Slider

देश रक्षा की कसम खईं कसम तोड़ी नी सकदु मी..

पैली त्वे चिट्ठी मिललि कि तार माँजी बोली नि सकदू मी.. देश रक्षा की कसम खईं कसम तोड़ी नी सकदु मी.. तिरंगा कफन मिलू ये आखिरी ख़्वेश चा तू उदास ना ह्वे माँ.. यखुली नि छे तू तेरा दगड़ा सैरो देश चा तू उदास ना ह्वे माँ ... देहरादूनः बीते गुरूवार को पुंछ के बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के पांच जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इसमें उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के दो वीर पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह भी थे। मां भारती के चरणों में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के दो वीर सपूतों कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार जी और चमोली के बीरेंद्र सिंह जी के पार्थिव शरीर आज सुबह देवभूमि के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके वलिदान को याद...

Continue Reading
Sliderआंदोलनयुवा जगत/ शिक्षा

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से पहली बार प्रदेश को मिले 1376 नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य जागरूकता के साथ जन सेवा का दायित्व है नर्सिंग अधिकारियों पर नर्सिंग अधिकारी राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को देंगे मजबूती मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान चयनित 1376 अभ्यर्थियों में से 200 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित सभी...

Continue Reading
Slider

शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करें

सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए शिकायत निस्तारण के सम्बन्ध में उनकी राय भी जान लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायत लम्बित हैं ऐसी शिकायत की प्रकृति को भलीभांति समझते हुए उनके लम्बित रहने के कारण सहित आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें जांच आदि प्रकरणों से सम्बन्धित नहीं है उनका त्वरित निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर जांच हो रही है के सम्बन्ध में स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए...

Continue Reading
Slider

सीएम धामी बोले, भू-कानून समिति की अनुशंसा पर उच्चस्तरीय समिति का हो चुका गठन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के व्यापक हित में पूर्व में गठित भू-कानून समिति की अनुशंसा पर कार्यवाही हेतु शासनादेश सं0 2232 दिनांक 22 दिसम्बर, 2023 द्वारा उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले भू-कानून के प्रारूप के साथ ही साथ मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में मानकों का निर्धारण करने के संबंध में भी अपनी संस्तुति शासन को उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद उसी वर्ष अगस्त माह में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। समिति को राज्य में औद्योगिक विकास कार्यों हेतु भूमि की आवश्यकता तथा राज्य में उपलब्ध भूमि के संरक्षण के मध्य संतुलन को ध्यान में रख कर विकास कार्य प्रभावित न हों, इसको दृष्टिगत रखते हुए विचार - विमर्श कर अपनी संस्तुति सरकार को उपलब्ध क...

Continue Reading