Slider

स्वाभिमान रैली में जुटने लगे हैं लोग

ब्रेकिंगः मूल निवास स्वाभिमान रैली में जुटने लगे हैं लोग उत्तराखंड के भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न जनपदों से आज लोग व तमाम संगठन देहरादून परेड ग्राउंड पहुंचने लगे हैं। आज यहां महारैली का आयोजन है। उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित करने तथा सूबे में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने समेत अन्य निम्न मांगें हैं। - प्रदेश में ठोस भू कानून लागू हो। - शहरी क्षेत्र में 250 मीटर भूमि खरीदने की सीमा लागू हो। - ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। - गैर कृषक की ओर से कृषि भूमि खरीदने पर रोक लगे। - पर्वतीय क्षेत्र में गैर पर्वतीय मूल के निवासियों के भूमि खरीदने पर तत्काल रोक लगे। - राज्य गठन के बाद से वर्तमान तिथि तक सरकार की ओर से विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, कंपनियों आदि को दान या लीज पर दी गई भूमि का ब्...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य विभाग में 1376 को मिलेगी नौकरी, सीएम आवास पर बंटेंगे एप्वाइंटमेंट लेंटर

नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून, प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को लगभग 12 वर्ष के उपरांत 1376 नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। जिनको मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रविवार (आज) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इससे जहां प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में वर्षों से रिक्त नर्सिंग अधिकारी के पदों को भरा जा सकेगा वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। इसके लिये विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये जहां एक ओर सरकार राजकीय अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर मानव संसाधन भी उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने करीब ...

Continue Reading
Slider

सबसे बड़ा गांव कठूलस्यूं पट्टी के कठूली गांव

कठूलीः बड़े गांव की बड़ी बात गलत हैं वो लोग, जिनके किस्सों में पौड़ी जनपद का सबसे बड़ा गांव कठूलस्यूं पट्टी के कठूली गांव के बजाए कोई और आता है। हां लेकिन जानकारी का अभाव और नजरिए का सिद्धांत ऐसा करा सकता है। बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्ठि से हो या आबादी के लिहाज से, कठूली गांव जनपद का सबसे बड़ा गांव है। इसमें किसी तरह के तीन पांच की कोई गुंजाइश नहीं रहती। यहां तीन ग्राम पंचायतें और तकरीबन पांच सौ परिवार है। और प्रदेश की राजनीति खासा वजन रखने वाले बारह से पंद्रह सौ के करीब यहां मतदाता हैं। दर्जनभर से अधिक मोहल्ले तो यहां आबादी और परिवारों के हिसाब से बाहर के कई गांवों को भी पानी भरवाते दिख जाएंगे। जिस गांव के नाम पर पूरी पट्टी कठूलस्यूं हो, जिसकी परिधि में श्रीनगर जैसा शहरी क्षेत्र समेत दर्जनों गांव शामिल हों, उसकी विराटता पर प्रश्नवाचक का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। खैर असल मुद्दे ...

Continue Reading
Slider

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक

देहरादून, पहाड़ो की रानी मसूरी में इस वर्ष विन्टरलाईन कार्निवाल को वर्ष 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक आयोजित जाएगा। ‘मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल’ को आकर्षक भव्य बनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष आईटीबीपी, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड का बैंड के साथ ही अलग-2 राज्यों के लोक कलाकार अपने-2 राज्यों की पारम्परिक शैली में लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। स्टार नाईट, जागर, सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।   जिलाधिकारी ...

Continue Reading
Slider

समूचे ‘राठ’ की आवाज, डा धन सिंह रावत ही हमारे असली नेता

राठ बोला, धनदा जैसा कोई नहीं राठः रिस्ती, घुलेख, कुठखाल, कुचोली, रिखोली, रिस्ती, कठ्युड़, जाजरी, किरसाल, चंगीन, सौंठी, उफराई, सौंठ, खरकासारी, चौंरा, मरखोला, जाख, बांजकोट के अलावा अन्य भी कई गांव हैं जिनके बारे में शहरी क्षेत्रों की चकाचौंध में रहने वाले तो शायद जानते होंगे लेकिन ये गांव उस क्षेत्र को पहचान देते हैं जिसे राठ कहा जाता है। राठ यानी कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत का अपना चुनाव क्षेत्र और अपना गृहक्षेत्र। वह इसी क्षेत्र के एक गांव नौगांव से आते हैं। और इन दिनों इन्हीं गांवों के भ्रमण पर हैं। उक्त में से अधिकांश गांव शासन की सूची में भी दुर्गम की श्रेणी में आते हैं, क्योंकि यहां की विकटता इस कदर है कि बुनियादी सुविधाओं की आसान पहुंच भी यहां सामान्यतया अन्य जगहों से मुश्किल है। सामाजिक और राजनैतिक विशलेषक भी इस बात को लेकर डा धन सिंह रावत की सराहना करते हैं कि प्रदेश के ...

Continue Reading