Slider

आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारीः सीडीओ

देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा वार्षिक ऋण योजना 2023-24 प्राथमिकता क्षेत्र के लिए वर्तमान लक्ष्य 7481.20 करोड़ के सापेक्ष वर्ष 2024-25 हेतु 13.51 प्रतिशत बढोतरी करते हुए 8492.09 करोड़ किये जाने का अनुमोदन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंको सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन विभागो से समन्वय करते हुए प्र्रगति बढाने के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं में कम तथा शून्य प्रगति वाले बैंको तथा 40 प्रतिशत् से कम सीडी रेशियो वाले बैंको को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना में 31 दिसम्बर तक लक्ष्य पूर्ण करते हुए पोर्टल में अद्यतन करें। उन्होंने बैंको के प्रबन्धकों को निर्देश दिए कि जरूरत वाले क्षेत्रों में एटीएम खुलवाएं तथा बीस...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी की ओर से चंपावत की जनता को मिली एक और सौगात

जनपद चम्पावत को आदर्श बनाए जाने की परिकल्पना के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा नित नए नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चंपावत की जनता को एक और सौगात दी गयी है।। अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी ने देहरादून को 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर, चंपावत के बेड़े में दो वोल्वो बस शामिल हो गयी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बनबसा में जगबुड़ा पुल पर बस की विधिवत पूजा अर्चना की। ततपश्चात जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो में सफर किया। जनपद के सीमांत क्षेत्र टनकपुर और राजधानी देहरादून के बीच वोल्वो सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। टनकपुर और नेपाल सीमा से लगे इलाकों के लोग अब वोल्वो बस से सीधे राजधानी देहरादून तक का सफर कर सकेंगे। इससे आवागमन सु...

Continue Reading
Slider

सचिवालय में राज्य स्तरीय NCORD की बैठक, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय NCORD की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने दवाइयों के रूप में नशीले पदार्थों के प्रचलन को रोकने के लिए भी एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कारवाई किये जाने के निर्देश दिए। इसके लिए संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की कारवाई की जाय। हल्द्वानी और कोटद्वार में बनाये जा रहे नशा मुक्ति केन्द्रों की संचालन की शीघ्र कार्यवाही की जाए। उत्तराखण्ड के बोर्डर एरिया में नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्णतया रोकने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जाय। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े ‘नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव’ के अन्तर्गत चिन्हित 85 गांव/वार्ड के ग्राम प्रधानों और वार्ड मेम्बर को ‘जिंदगी को हां नशे को ना’ की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने क...

Continue Reading
Slider

दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बौद्धिक संपदा (आईपी) यात्रा कार्यक्रम

दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बौद्धिक संपदा (आईपी) यात्रा कार्यक्रम का देहरादून में समापन हुआ। देहरादून: विकास आयुक्त, एमएसएमई कार्यालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा राष्ट्रीय स्तर की बौद्धिक संपदा (आईपी) यात्रा कार्यक्रम दूसरे दिन 21 दिसंबर 2023 को होटल मधुबन, देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने संबोधित किया, जहां उन्होंने विचारों की खोज करने और विचारों को एक उत्पाद में परिवर्तित करने और अंततः इसका व्यावसायीकरण करने और इसकी रक्षा करने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने आगे इस बात पर प्रकाश डाला कि समाज में वैज्ञानिक ज्ञान की कमी है और यही भारत में कम नवाचार और खोजों का कारण है। हमारे देश में क्लिनिकल परीक्षण शून्य से नीचे स्तर पर हैं और आईपीआर को बढ़...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः महेंद्र राणा भाजपा में शामिल हुए

पौड़ीः महेंद्र राणा भाजपा में शामिल हुए जनपद पौड़ी के विकास खण्ड द्वारीखाल के क्षेत्र पंचायत प्रमुख व प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। महेंद्र राणा के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामल हुए। स्वीकृति प्रदान कर दी। हालांकि राणा लम्बे समय से भाजपाई होने के लिए प्रयासरत थे। यही नही उनकी पत्नी बीना राणा, जो कि कल्जीखाल की ब्लॉक प्रमुख हैं, पूर्व में ही भाजपा जॉइन कर चुकी थीं। इस मौके पर कुछ ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों के भी भाजपा में शामिल होने की सूचना है।

Continue Reading