मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन भारतवर्ष की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। भारत की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता का यही भाव देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। हमारी भारतीय संस्कृति सभी पंथ मार्ग, संप्रदायों का सम्मान करने की रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की संस्कृति तथा सामर्थ्य...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा देहरादून शहर को सुन्दर, स्वच्छ, सुगम आवागमन बनाने हेतु जिलाधिकारी को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज आज जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून का औचक निरीक्षण कर सम्पादित कार्यों का अवलोकन करते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में प्लानिंग बनाकर कार्य करने की रणनीति बनाने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम के औचक निरीक्षण के उपरान्त कार्मिकों में दिखी सक्रियता। डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण सही प्रकार से कार्य जीपीएस में मैपिंग न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तथा वाहनों के आवागमन रूट को जीआईएस मैप पर कलरफुल बनाने के दिशा-निर्देश दिए। औचक निरीक्षण में 1 एसएनए, 4 कर निरीक्षक सहित कुल 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनके एक दिन के सीएल में कटौति करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम में ...
Continue Readingदेहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 112 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद सम्बंधी प्राप्त हुए, इसके अतिरिक्त अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आपसी विवाद, धनराशि वापस दिलाने, चैक बांउस एवं सिंचाई, शिक्षा, पंचायतीराज, जल संस्थान, लोनिवि, नगर निगम, पीएमजीसीआई, पूर्ति विभाग, एनएचएआई भूमि मुआवज़ा, वन, एमडीडीए आदि विभागों से समबन्धित प्राप्त हुई, जिनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित शिकायत पटल प्रभारी कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए की जो शिकायतें प्राप्त हुई हो रहीं उनके निस्तारण की स्थिति की सूचना शिकायत करता को भी उपलब्ध कराएं। जनसुनवाई में जोहड़ी गांव में रास्ते पर कब्ज़ा करने की शिकायत प...
Continue Readingदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ताकतवर बनायें: महाराज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग सतपुली (पौड़ी)। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत सतपुली के हण्डुल ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सहयोग और शक्ति देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को...
Continue Readingमुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस रेस्क्यू ऑपरेशन की उनसे प्रत्येक दिन अपडेट लेते थे और श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञों और आवश्यक उपकरणों की जो भी आवश्यकता पड़ी, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्...
Continue Reading
