Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
Slider

मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम

Raath Samachar
December 17, 20230

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू अभियान सफल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस रेस्क्यू ऑपरेशन की उनसे प्रत्येक दिन अपडेट लेते थे और श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञों और आवश्यक उपकरणों की जो भी आवश्यकता पड़ी, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में शीघ्रता से प्राप्त होते रहे। इस रेस्क्यू अभियान के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम भी नियमित तौर पर मौके पर रही। केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके.सिंह भी इस रेस्क्यू अभियान के दौरान लगातार सिलक्यारा में मौजूद रहे। केन्द्रीय एवं राज्य की एजेंसियों द्वारा समन्वय के साथ कार्य कर इस ऑपरेशन को सफल बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों के परिजनों ने उस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने इस बचाव अभियान में लगे सभी लोगों का भी राज्य की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में फंसे श्रमिकों के धैर्य ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का मनोबल बढ़ाया। अनेक प्रयासों के बाद भी जब समय अधिक लग रहा था तो, श्रमिकों ने कहा कि अधिक समय लगने की उनको चिंता नहीं है, प्रयास हो कि वे सुरक्षित बाहर निकल जाएं। श्रमिकों के इन शब्दों ने रेस्क्यू अभियान में लगे सभी लोगों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिक एक बेहतर और समृद्ध भारत की नींव तैयार कर रहे हैं। “श्रमेव जयते“ के मंत्र को ध्यान में रखकर केन्द्र व राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कटिबद्ध है। केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में अनेक बदलाव किए हैं। श्रम सुविधा पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत आठ अहम श्रम कानूनों को एक कर उनके सरलीकरण का काम किया गया है। आज हर श्रमिक को एक विशेष लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया जा रहा है ताकि उसकी पहचान की जा सके जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। श्रमिक और नियोजक के बीच बेहतर तालमेल हो सके इसके लिए नेशनल सर्विस पोर्टल भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर 13 हजार करोड़ की “पीएम विश्वकर्मा योजना“ की शुरुआत की, इससे देशभर के लगभग 30 लाख श्रमिक परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों सहित अन्य श्रमिक भाइयो को बिना गारंटी के न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। आजादी के बाद इतने बड़े स्तर पर इस योजना के लागू होने से स्पष्ट है कि अंत्योदय के सिद्धान्त पर कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

सचिव श्रम श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि मिशन सिलक्यारा एक चुनौतीपूर्ण टास्क था। पूरे देश और दुनिया की नजरें इस पर थी। उन्होंने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू में लगे लोगों का लगातार मनोबल बढ़ाया। कल्याणकारी राज्य हर वर्ग के प्रति संवेदनशील होता है, इसका परिचय मुख्यमंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शीघ्र ही श्रम विभाग की चौपाल आयोजित की जायेगी।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के श्री सुमित सिंघल ने कहा कि सिलक्यारा मिशन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह मौके पर डटे रहे और हर पल की अपडेट लेते रहे, उन्होंने अपने जीवनकाल में किसी रेस्क्यू अभियान में इस दृढ़ता से कार्य करने वाले किसी मुख्यमंत्री को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किस तरह श्रमिकों की चिंता की और उनका जीवन बचाया, यह सबने देखा। उन्होंने कहा कि इस मिशन की सफलता के बाद श्रमिकों का मनोबल बहुत बढ़ा है।

Previous Post

देहरादून में आयोजित मिलेट्स (श्री अन्न) प्रर्दशनी

Next Post

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ताकतवर बनायें: महाराज

Related Articles

Slider

सहकारिता की बैठक में काश्तकारों के हितों पर हुई चर्चा

Slider

दून में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Slider

वेबकास्टिग वाले बूथ पर प्रशासन का रहेगा खास फोकस

Slider

आश्रय गृह का लोकार्पण किया

Slider

आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त May 29, 2026
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ May 29, 2026
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए May 29, 2026
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई May 29, 2026
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत May 28, 2026
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना May 28, 2026
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar