कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयारः माहरा देहरादूनः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोस चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में जिलेवार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्णरूप से चल रहे हैं। विसवार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। लोस की पांचों सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी्र के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर पार्टी संगठन स्तर पर मंथन किया जा रहा है। प्रत्याशी चयन को लेकर उन्होंने कहा कि वरिष्ठता के आधार का भी ध्यान में रखा जाएगा। सीनियर लोग पहले बतौर प्रभारी मैदान में रहेंगे। पार्टी का ध्यान अभी संगठन को दुरूस्त करने पर है। बूथ स्तर से आई रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद रणनीति बनाई जाएगी।
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण, सभी ज़िलाधिकारियों को अलावा की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदेश के समस्त रैन बसेरों की व्यवस्था ठीक करने के भी दिये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसके दृष्टिगत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री नगर निगम एवं नगर पालिका क्षे...
Continue Readingविधान सभा स्थित सभागार कक्ष में वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा 01 सितम्बर 2022 से शुरू की गई “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के बारहवें और तेहरवें लकी ड्रॉ की घोषणा आॅनलाईन माध्यम से की गई जिसमें अक्टूबर तथा नवम्बर माह में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया। मंत्री ने कहा कि आज का समारोह ऐसे उपभोक्ताओं में से बारहवें और तेहरवें मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं का चयन किये जाने के लिए आयोजित किया गया है, जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को BLIPUK App पर अपलोड किया गया था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं में “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में 64828 बिलों को शामिल किया गया जिनका मूल्य 26 करोड़ 50 लाख रूपये है जोकि एक रिकाॅर्ड है। मंत्री ने कहा कि योजना की लोकप्रियता को देखते ...
Continue Readingशराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करेंः जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय में सड़क सुरक्षा की मासिक बैठक ली जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय पौड़ी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त रुप से शराब पीकर वाहन संचालकों के चालान करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को आयोजित सड़क सुरक्षा की बैैठक में जिलाधिकारी ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये शराब पीकर वाहन संचालित करने वाले व्यक्तियों विरूद्व आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने सभी उप-जिलाधिकारियों, पुलिस व परिवहन विभाग को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस डे व थर्टी फर्स्ट के दौरान वाहनों की नियमित चेकिंग करें। उन्होंने विशेषकर श्रीनगर, लैंसड...
Continue Readingदेहरादून: जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) के अर्न्तगत जनपद देहरादून में विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण केन्द्रीय नोडल अधिकारी/ संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार धर्मेन्द्र कुमार सिंहएवं डा० शशिकान्त सिंह वैज्ञानिक केन्द्रीय भूजल बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 11.12.2023 को उनके समक्ष जिला प्रशासन, रेखीय विभागो के अधिकारियों एवं जिले मे उक्त अभियान हेतु नामित नोडल अधिकारी आर. एस. गुसाई अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड विकासनगर द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 12 दिसम्बर .2023 को केन्द्रीय नोडल अधिकारियों द्वारा जनपद अर्न्तगत विभिन्न विभागों द्वारा वर्षा जल संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु कराये जा रहे कार्याे के स्थलीय निरीक्षण के क्रम में ...
Continue Reading
