दून में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत खबर देहरादून से है। यहां पटेलनगर में जो अंग्रेजी शराब की दुकान है उसके सामने एक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार थार ने युवक को कुचल दिया। मृतक का नाम आशु बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारदात के बाद चालक ने कार भगाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
Continue ReadingCategory: Slider
विद्यालयों को शिक्षा के लिए बेहतर तो बनाना ही है साथ ही उन्हें सुंदर भी बनाना हैः डॉ0 धन सिंह रावत शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री व श्रीनगर विधानसभा के विधायक डॉ0 धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा के चार दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किये। उन्होंने 67.45 लाख की लागत से चाकीसैंण-जाख मोटर मार्ग व 218.65 लाख की लागत से चाकीसैंण-मरखोला-बांजकोट मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया। मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाकीसैंण के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि विद्यालयों को शिक्षा के लिए बेहतर तो बनाना ही है साथ ही विद्यालयों को सुंदर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को ओर बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने वहां उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य को हासिल करना है त...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु गठित जिला स्तरीय तकनीकी एवं आवंटन समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दियेे कि एमएसएसवाई के तहत प्राप्त आवदेनों की नियमित रुप से स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत गठित जिला स्तरीय तकनिकी एवं आवंटन समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों की स्क्रीनिंग की जानी आवश्यक है। जिसमें मुख्यतया हैसियत प्रमाण पत्र, लेण्ड रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट साईट, प्रोजेक्ट के संचालन व सर्वाइवल मुख्यतया शामिल है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे को निर्देश दिये कि वे आवदेनों की बारीकी के साथ जांच पड़ताल करने के उपरान्त ही आवंटन की प्रक्रिया को आगे ...
Continue Readingयोजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति तेजी से बढ़ायेंः मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, कृषि और उद्यान विभाग को कम वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के चलते स्पष्टीकरण जारी किया गया तथा जिन विभागों की खर्च प्रगति 70 प्रतिशत से कम है उनको चेतावनी जारी की गयी है। उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग को कृषि एवं काश्तकारों से संबंधित योजनाओं का तेजी से और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये तथा प्रगति को संतोषजनक करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को भी अपने-अपने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन...
Continue Reading14 दिसम्बर को कंडोलिया पार्क से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा विजय दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर खेल विभाग के तत्वाधान में 14 दिसम्बर, 2023 (गुरूवार) को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि विजय दिवस के उपलक्ष्य में कंडोलिया पार्क से 9ः30 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाना है। कहा कि जूनियर अंडर-14 बालक-बालिका में 3 किमी दौड, अंडर-17 बालक-बालिका में 5 किमी व ओपन पुरूष वर्ग में 7 किमी दौड़ रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को 16 दिसम्बर विजय दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
Continue Reading
