सहकारिता मुख्यालय में आज सोमवार शाम को मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड श्री आलोक कुमार पांडेय सहित अधिकारियों द्वारा राज्य के 10 डीसीबी के चेयरमैन के पांच साल पूरे होने पर विदाई दी गई। इस मौके पर मंत्री डॉ रावत ने समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि,100 प्रतिशत एमपैक्स का ऑडिट कराया जाए। दीनदयाल सहकारी किसान कल्याण योजना में किसानों को ऋण बांटने में तेजी लाई जाए। को-ओपरेटिव बैंकों के अध्यक्षों ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में, सहकारिता विभाग ने सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली को बढ़ाने और उन्हें लोगों की जरूरतों के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। नई नीतियों के कार्यान्वयन औ...
Continue ReadingCategory: Slider
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लेपर्ड प्रभावित क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट निर्माण की डीपीआर बनायें निराश्रित पशुधन के संरक्षण और पुराने पार्कों के जीर्णोद्वार से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने नगर निकायों और विभिन्न क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों को वर्चुअज माध्यम से आयोजित की गयी समीक्षा बैठक में दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी नगर निकाय (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) अपने-अपने क्षेत्रों में कूड़े का बेहतर प्रबंधन करने के लिए विस्तृत आगणन रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करें ताकि कूड़े का बेहतर और वैधानिक तरीके से निस्तारण हो सके। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों पर जहां तेंदूआ का जोखिम अधिक है उन इलाकों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा जिससे मानव और पालतु पशुधन के जानमाल का नुकसान ना हो। ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन ई0 बुक के रूप में किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता के हित में लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को पुस्तक के माध्यम से सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। इससे जन सामान्य को जनहितकारी योजनाओं को सरल भाषा में समझने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जनप्रतिनिधियों तथा आमजनमानस के साथ-साथ अधिकारीगणों एवं कार्मिकों के लिए भी उपयोगी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी, आवेदन कैसे और कहां करना है एवं य...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण। एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य। राज्य में कुल 27 उत्पादों को मिल चुका है जीआई टैग। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र मिले हैं। अब तक उत्तराखण्ड के कुल 27 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। राज्य को जो 18 नये जी.आई प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें उत्तराखण्ड चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तोर, गहत, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती, कुमांऊनी रंगवाली पिछोड़ा, चमोली रम्माण मास्क तथा लिखाई वुड कार्विंग शामिल...
Continue Readingतीन राज्यों में जीत पर उत्तराखंड भाजपा में जबरदस्त उत्साह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने से उत्तराखंड भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। यहां पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया। वहीं सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं अपनी खुशी के साथ ही जीत के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। यहां ढोल नगाड़े बजे, जमकर नृत्य हुआ और आतिशबाजी के साथ मिष्टान वितरित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है। विकासवाद और सुशासन की ऐतिहासिक विजय......जय भाजपा-तय भाजपा ! वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रताओं के साथ प्रचंड जीत का उत्सव का उत्सव मनाया, इसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर किया है। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा हैः- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...
Continue Reading
