देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 108 शिकायत प्रात हुई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, रास्ता बंद किए जाने, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने, खतौनी में नाम संशोधन करवाने,आर्थिक सहायता दिलाने, सड़क से अतिक्रमण हटाने, आपसी विवाद, कब्रिस्तान हेतु भूमि दिलाने, शिक्षा, नगरनिगम, एमडीडीए से संबन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनुवाई में प्राप्त शिकायकतों का समय से निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर जांच में समय लग रहा है के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को सूचित करें। जनसुनवाई में अजीतनगर विकासनगर निवासी एक महिला जो वर्तमान में भोपाल मध्यप्रदेश में रहतीं हैं के पिता की मृत्यु उपरान्त अन्यों द्वारा उनके अंश की भूमि को फर्जी/ कूटरचित अभिलेंख...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी श्री अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।
Continue Readingडेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ 23 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा में ऊर्जा सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं और अनेक नीतियों को सरल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 08 और 09 दिसम्बर 2023 को एफआरआई में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स...
Continue Readingप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान हर की पैड़ी पर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होने भारत की प्राचीन व पौराणिक शक्ति पीठो से सीधा सम्बन्ध रखने वाले सतीकुण्ड को शीध्र ही विश्व स्तरीय संरचना देकर भव्य स्वरुप में विकसित किये जाने, हर की पैड़ी में गंगा आरती के दौरान लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से गंगा के अवतरण का तीर्थ यात्रियों के बीच प्रदर्शन की व्यवस्था किये जाने, हरकी पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों पर फसाड़ लाईटिग की व्यवस्था किये जाने की घोषणएं की। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर क्षेत्रांतर्गत हर की पैड़ी पर गंगा आरती में प्रतिभाग के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु कई सौगाते दी। उन्होने कहा कि प्राचीन शक्ति पीठो से सीधा सम्बन्ध रखने व हिन्दु धर्म के प्रसार के पुरातन केन्द्र के रुप में प्रसिद्व स्थाल सतीक...
Continue Readingकठूलीः चली भै मोटर खबर के टॉप में जो फोटो लगा है, यहां गा्रमीण लोग गांव में पहली बार पहुंची सर्विस बस और उसके चालक व सहयोगी का स्वागत कर रहे हैं। ऐसा आज के समय में कम ही देखने को मिलता है। जब गांव में बस आने पर वहां के लोग बस के चालक व कंडक्टर का तिलक लगाकर फूल मालाओं से स्वागत करें। लेकिन जनपद पौड़ी के श्रीनगर से कठूली जब सेवा शुरू हुई तो कुछ ऐसे ही नजारे देखने को मिले। बता दें कि हाल ही में जनपद पौड़ी के श्रीनगर से कठूली के लिए जीएमओयू की बस सेवा शुरू हुई। यह सेवा कठूलस्यूं पट्टी के दर्जनों गांवों से होकर गुजरेगी। यहां सड़क तो काफी पहले आ चुकी थी लेकिन किसी परिवहन संस्था की सेवा यहां पहली बार शुरू हुई है। गत दिवस जब मोड़ों पर हार्न बजाती हुई सर्विस बस जब खालू, चमराड़ा, दादिणी, असिंगी, जाख, थापला होते हुए कठूली के लिए गुजरी तो रास्ते में लोगों ने इस बस का तहेदिल से स्वागत किया। जाख में...
Continue Reading
