Slider

CM ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअली डिगिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा डिगिंग कार्य हेतु पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने मैन्युअल मैन्युअल डिगिंग कर रहे श्रमिकों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया एवं राहत बचाव कार्य में जुटे सभी श्रमिकों के काम की सराहना की । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकाे एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए । म...

Continue Reading
Slider

जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टिहरी "गत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम प्रतापनगर में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।" आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद स्तर पर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जन- जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक नाट्य कला मंच चंबा के कलाकारों द्वारा गत निर्वाचन में विधान सभा प्रतापनगर क्षेत्रांतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम मुखेम में मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दल नायक रविंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि भारत ...

Continue Reading
Slider

’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के आई0ई0सी0 वैनों को हरी झण्डी दिखाकर किया

’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के आई0ई0सी0 वैनों को जनपद के विभिन्न स्थानों के लिये हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना हरिद्वार: रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री संदीप गोयल, रूड़की श्री शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद से आगामी 26 जनवरी, 2024 तक संचालित होने वाली ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के आई0ई0सी0 वैनों को जनपद के विभिन्न स्थानों के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है तथा उन्होंने जो एक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसी के निमित्त विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय तक पहुंचेगी तथा जो भी ...

Continue Reading
Slider

सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में सोमवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है और ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य जारी है। जिसके लिए 1 मीटर पाइप भी काटा का चुका है। आगे का कार्य मैन्युअली किया जाएगा। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 30 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है। इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा मौजूद रहे।

Continue Reading
Slider

 बैकुंठ चतुर्दशी मेला, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ

 बैकुंठ चतुर्दशी मेला  मंत्री ने श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी परेड की शानदार प्रस्तुति  बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन श्रीनगर में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच परेड और झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा परेड की शानदार प्रस्तुति दी गयी। आयोजित मेले में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने परेड की सलामी ली व स्कूली बच्चों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका धन्यवाद किया। श्रीनगर गोला पार्क पर आयोजित परेड प्रतियोगिता में एनसीसी वर्ग में गढ़वाल विवि के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की छात्राएं प्रथम रही। वहीं सीनियर वर्ग में कान्वेट स्कूल प्रथम, जूनियर वर्ग में आनंदा इंटरनेशल स्कूल ढ़ामक प्...

Continue Reading