सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में रविवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य जारी है। इसके लिए लेजर कटर एवं प्लाज्मा कटर को भी मंगाया गया है। जो की सिलक्यारा पहुंच चुका है। उन्होंने बताया अब 13 मीटर के हिस्से को निकाला जाना बाकी है। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर बिट को निकाले जाने के उपरांत आगे की माइनिंग का कार्य मैन्युअल रूप से किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिक सकुशल हैं। सभी श्रमिक हिम्मत बनाए हुए हैं। श्रमिकों से संवाद हेतु बीएसएनएल की मदद से अतिरिक्त कम्युनिकेशन सेटअप तैयार किया गया है। श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में भोजन, एवं अन्य आवश्यक सामग्री म...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले । मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाला लिया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिक सकुशल हैं, सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। श्रमिकों को खाद्य सामग्री भी नियमित पहुंचाई जा रही है
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर नगर में 5590.70 लाख की लागत से बनने वाले रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके अंतर्गत जनपद के टनकपुर शहर में बनने वाले बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। जिसमें बस टर्मिनल, बस डिपो अंतर्गत 100 व्यक्तियों का क्षमता युक्त वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 100 व्यक्तियों की बैठक क्षमता युक्त फूड कोर्ट, 170 वाहन क्षमता युक्त कार पार्किंग, 20 बेडेड पुरुष एवं महिला डॉरमेट्री, 12 बसों हेतु बोर्डिंग प्लेटफार्म, 24 बसों हेतु बस पार्किंग, 7 बसों हेतु इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग युक्त पार्किंग सुविधा, 20 बसों हेतु वर्कशॉप सुविधा, शॉपिंग स्टोर, रेस्टोरेंट्स, डिस्पेंसरी, एवं क्लॉथ रूम सुविधा, पुरुष एवं महिला सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन...
Continue Readingदेहरादून: जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकार स्मार्ट सिटी लि0 श्रीमती सोनिका के अभिनव पहल से तिब्बती मार्केट के ठीक सामने जनमानस को मिलेगा एक नया पार्क की सौगात। निर्माणाधीन पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को पार्क में स्थापित किये जाने वाले समस्त सामग्री आदि से सुशोभित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में बागवानी से लेकर बैठने के बैंच एवं सोलर लैम्प, बच्चों के लिए आकर्षित खेल सामग्री यथा झूले आदि लगाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य की सौन्दर्यीकरण थीम इस प्रकार करें कि पार्क में विचरण करने वालों को पार्क में आनन्द की अनुभूति मिले। वहीं दूसरी ओर कान्वेट स्कूल के ठीक सामने मैदान के कोने को और अधिक विकसित करते हुए सौन्दर्यीकरण कार्य करते हुए बैंच इत्यादि लगाया जाए ताकि आवाजाही करने वाले जनमानस एवं बच्चों के लिए अनुकुलित रहेे।
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा सम्पादित कार्यों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने राजपुर रोड स्थित पोंलिग बूथ स्कॉलर हॉम, राजकीय मॉडल इन्टर कालेज किशनपुर, कन्या गुरूकुल कांगड़ी विद्यालय, मंगलादेवी कालेज का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बीएलओं बूथ पर उपस्थित पाये गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथ पर विभिन्न व्यवस्थाएं देखी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान बीएलओ को अर्ह भारतीय नागरिक जो 18-19 वर्ष के हैं उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने तथा मतदाता सूची संशोधन के कार्यों से जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। इसके लिए बूथ पर मतदाताओं को पूर्ण जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि यदि वे अथवा उनका परिजन कोई अन्यत्रं विधानसभा में शिफ्ट हो गया है तो वह अपना ना...
Continue Reading
