मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा। जिसके लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर भी मंगाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने स्वयं कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे लोगों से बात की है। अंदर फंसे सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वय बनाते हुए सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञों का इसमे...
Continue ReadingCategory: Slider
, राज्यपाल ने किया शुभारंभ श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2023 का शुभारंभ उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन से वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया वहीं बैकुंठ चतुर्दशी पर प्रदेश व क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र का मुख्य पड़ाव है, यहां पर इस प्रकार के मेलों के आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा साथ हीं स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री/स्थानीय विधायक डॉ० धन सिंह रावत ने उपस्थित आम-जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीनगर मंदिरों का सर्किट है, जिसमे से 21 मंदिर शामिल है जो कि श्रीनगर की धार्मिक रूप में उन्नति और उसके महत्व को दर्शा...
Continue Readingग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का जल्द निस्तारण करें अधिकारीः विद्युत लोकपाल खोलाचौरी पंचायत भवन में की गई जन सुनवाई, स्थानीय लोगों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं सूचना विभाग/25 नवम्बर, 2023ः विद्युत लोकपाल (पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी) सुभाष कुमार ने तहसील पौड़ी के क्षेत्रान्तर्गत खोलाचोरी पंचायत भवन में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। जन सुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतें विद्युत विभाग व लोक निर्माण विभाग की रही। उन्होंने समस्या के निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खोलाचोरी में आयोजित जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने, खराब सड़क की मरम्मत करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने सहित अन्य समस्याओं को विद्युत लोकपाल के सम्मुख रखी। इस दौरान विद्युत लोकपाल ने ग्रामीणों की रखी गई समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जल्द ...
Continue Readingसीएम ने मातली अस्थायी कैंप कार्यालय से ही निस्तारित की शासकीय पत्रावलियां सिलक्यारा में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यो की समीक्षा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया और सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए बुधवार से मातली में ही डटे हैं। शासकीय कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही सीएम का अस्थायी कैम्प कार्यालय संचालित हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जरूरी शासकीय पत्रावलियों को निस्तारित करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाम को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर वहां चल रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया और अभियान में जुटी टीम से वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली।
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाईब्रेंट विलेज से सम्बन्धित प्रस्तावों को सभी विभाग शीघ्र भारत सरकार को भेज दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज को फिर से जीवंत करने के लिए सभी विभागों को आपसी सामंजस्य से कार्य कर अपनी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज में पर्यटन की सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी के साथ कन्सल्टेंट को सभी वाईब्रेंट विलेज जाकर पर्यटन योजनाओं की सम्भावनाएं तलाशे जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संस्कृति विभाग को भी सांस्कृतिक समूहों को तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्थानीय सांस्कृतिक दलों को तैयार करने के साथ ही वाईब्रेंट विलेज में प्...
Continue Reading
