30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त न बनाने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सर्कल ऑफिसरों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री ने सड़कों पर डिवाईडर, रिफ्लेक्टर, साइनेज लाईटिंग की अच्छी व्यवस्थाएं रखने के भी दिये निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 नवम्बर तक सड़को को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाय। सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सर्कल ऑफिसर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि में सड़को के गड्ढ़ा मुक्त न होने की स्थिति में और कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों पर मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी सड़कों के निर्...
Continue ReadingCategory: Slider
आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा उत्तराखण्ड पवेलियन नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 42वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में आज (21 नवम्बर) उत्तराखण्ड दिवस समारोह के अवसर पर प्रगति मैदान के नाट्यशाला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे और व्यापार मेले में लगे उत्तराखण्ड पवेलियन व सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित करके किया। उत्तराखण्ड दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि देवभूमि वासियों ने अपने अनुभव से देश-विदेश में राज्य को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को आगे बढ़ाने को लेकर जो सपना देखा है उसे साकार करने में हमें अपना योगदान देना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए। उत्तराखण्ड राज्य की जो प्रतिभा-सामर्...
Continue Readingदेहरादून, विकसित भारत संकल्प यात्रा जनजातीय क्षेत्र चकराता के लोहारी व मुगाड़ गांव पहुंची। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा का पारम्परिक रूप से ढोल,नगाड़ों के साथ स्वागत किया और माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत जनजाति क्षेत्र के दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। रेखीय विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागों के विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जनजातीय समुदाय को लाभान्वित किया गया। योजनाओं का लाभ लेन...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों के साथ राज्य सरकार पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस रेस्क्यू अभियान में हर संभव सहयोग करने के साथ ही सुरंग में फंसे श्रमिकों व उनके परिजनों के मनोबल को बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों के श्रमिको के परिजनों व इन राज्यों के अधिकारियों से संपर्क व समन्वय बनाए रखने के लिए शासन स्तर पर भी एक अधिकारी की तैनाती की जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों के परिजनों को आवागमन व प्रवास तथा अन्य जरूरी देखभाल का भी इंतजाम किया है, ताकि श्रमिकों की कुशलक्षेम जानने के लिए यहां आने वाले परिजनों को कोई कठिनाई न हो। आज सिलक्यारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत...
Continue Readingपंचायत विकास सूचकांक का डाटा सही तरह से तैयार करेंः मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला, 577 बिन्दुओं पर तैयार किया जायेगा डाटा पंचायत विकास सूचकांक डाटा तैयार किये जाने को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यशाल का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर पंचायत विकास सूचकांक का डाटा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास सूचकांक अंतर्गत सरकार द्वारा 577 बिन्दुओं पर डाटा तैयार किया जाना है, जिसमें विभिन्न विभागों से डाटा संग्रह कर पंचायतवार डाटा तैयार किया जाना है। पंचायतवार सभी डाटा प्रखंडस्तरीय विभाग से सत्यापित कर सर...
Continue Reading
