देहरादून, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में राजस्व संवर्धन बढाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद में सवंर्घन बढाये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व रामजीशरण शर्मा ने जनपद मेें राजस्व संवर्धन बढाये जाने के लिए अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने वर्चुअल बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागों में खाली भूमि पर व्यवासायिक गतिविधियों की संभावनाओं के मध्यनजर खाली स्थानों पर पार्किगं, ईको टूरिज्म एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधियां की संभावना पर ध्यान दिया जाए, जिससे विभागों के राजस्व में संवर्धन किया जा सके। उन्होंने वन विभाग को मसूरी क्षेत्र में ट्रेकिंग रूट चिन्हिकरण करने तथा अन्य विभागों को भी अपने स्तर पर ...
Continue ReadingCategory: Slider
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंची जनजातीय गांव उत्पाल्टा देहरादून, जनजातीय क्षेत्र के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ आज विकास खंड कालसी के जनजातीय गांव उत्पाल्टा एवं गंागरो पहुंची। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। तथा संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय समुदाय को अधिक से अधिक जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक ने विभागीय स्टालों का भी अवलोकन किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत जनजाति क्षेत्र के दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस को दी गई। तथा सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। रेख...
Continue Readingजीत का उत्साहः बाजुओं की ताकत और हौसले ने बनाया सिरमौर पौड़ीः विजयलक्ष्मी देवी, सतेश्वरी देवी, हेमादेवी रोशनी देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, वीरा देवी वीरा देवी, विमला देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, रजनी देवी ये कठूली में आयोजित रस्साकस्सी टूर्नामेंट की विजेता रही ग्वीरालभीटा की टीम के खिलाड़ी हैं। सुरजी देवी, अनीता देवी, उषा देवी, ममता देवी, उषा देवी, हिना देवी, नीलम देवी, मनीषा देवी, अर्चना देवी, लक्ष्मी देवी, अमिता देवी, धनेश्वरी देवी यह मिंदाणगांव की टीम है जिसे फाइनल में हुए कांटे के मुकाबले में पराजय देखनी पड़ी। हार जीत खेल के दो पहलू हैं, लेकिन यहां ताकत, साहस, हौसला, रोमांच, जोश और जज्बे के जो दीदार हुए वह अगर तुलना की जाए तो आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले से उन्नीस नहीं होंगे। कठूली के रामलीला मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबल...
Continue Readingसिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीएमओ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के प्रयास में जुटी है। सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए देश और दुनिया में ईजाद की गई आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। उम्मीद हैं कि जल्द इसमें सफलता मिल जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू पर पल पल अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ श्रमिकों के बचाव के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र...
Continue Readingखबर सूबे की राजधानी देहरादून से है। यहां डालनवाला वाला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां की सब्बल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। जानकारी के मुताबिक गत रात आरोपी युवक ने अपनी मां की लोहे का सबल मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने खुद की भी नस काट ली हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस युवक ने अपनी मां की हत्या की है उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। आरोपी के पिता मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर हैं।
Continue Reading
