Slider

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी

सिलक्यारा में चल रही है रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू ऑपरेशन पर वर्चुअल माध्यम से निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री श्री धामी मुख्यमंत्री ने युद्ध स्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं राहत एवं बचाव एजेंसियों का हौसला बढ़ाया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं |मुख्यमंत्री धामी ने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं राहत एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन तथा टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं | बुधवार को एक कार्यक्रम में इंदौर, मध्य प्रदेश में होने के बावजूद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कमिश्नर गढ़वाल तथा आईजी गढ़वाल से निरंतर संपर्क में ह...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में सैकड़ों तीर्थयात्री मौजूद रहे। कपाट बंदी के अवसर पर सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों की  कुशलता और उन्हें  सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सफलता की कामना भी की गई। धार्मिक परम्परानुसार अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किये गए। इस अवसर पर श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल सहित सभी पांच थोकों के तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया।  भैरोघाटी स्थित देवी मंदिर में रात्रि निवास  के बाद गंगा जी की उत्सव डोली बुधवार को मुखबा गांव में पहुंचेगी।  उधर यमुनोत्री धाम के कपाट भी 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर शीतकाल के...

Continue Reading
Slider

सिलक्यारा टनल को लेकर प्रेस रिलीज जारी

टनल हादसे की विस्तृत जानकारी यहां पढ़िए सिलक्यारा टनल को लेकर प्रेस रिलीज जारी जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू एवं बड़कोट के मध्य सिल्क्यारा के समीप निर्माणाधीन लगभग 4531 मी0 लम्बी सुरंग जिसका कि सिल्क्यारा की तरफ से 2340 मी० तथा बड़कोट की तरफ से 1600 मी0 निर्माण हो चुका है, में दिनांक 12 नवम्बर, 2023 की प्रातः 08रू45 पर सिल्क्यारा की तरफ से लगभग 270 मीटर अन्दर लगभग 30 मीटर क्षेत्र में ऊपर से मलबा सुरंग में गिरने के कारण 40 व्यक्ति फँस गये थे। कार्यदायी संस्था एन एच. आई.डी. सी. एल. द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार फँसे हुये व्यक्तियों में से 02 उत्तराखण्ड के 01 हिमाचल, 04 बिहार के 03 पश्चिम बंगाल के 08 उत्तर प्रदेश के, 05 उड़ीसा के, 15 झारखण्ड के एवं 02 असम के हैं। सुरंग के अंदर कम्प्रेशर के माध्यम से निरन्तरता में ऑक्सीजन प्रवाहित की जा रही है और दबाव...

Continue Reading
Slider

अच्छी खबरः सुरक्षित हैं सिलक्यारा टनल में फंसी जिंदगियां

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से एक अच्छी खबर आई है। यहां बताया जा रहा है कि टनल में फंसी सभी जिंदगियां सुरक्षित हैं। उनसे बात हो रही है, और उन्हें पाइप के जरिए खाने पीने का सामान भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उनके पास रोशनी के साथ ही पानी की भी व्यवस्था है। वॉकी टॉकी पर बात हो रही है। उन्होंने रेस्क्यू टीम से खाना मांगा। पाइपलाइन के जरिए प्रेशर के माध्यम से चने व ड्राई फूड के पैकेज भेजे एगं। सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग में जुटे हैं

Continue Reading
Slider

सनसनी: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव

सनसनी: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव उत्तराखंड, ममता को शर्मसार करने वाली एक खबर हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से आई है। यहां एक महीने के नवजात का शव कूड़े के ढेर से बरामद हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। यह अमावीयता किसने उसका पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। गांव का नाम आन्नेकी की है, जहां कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला। अभी तक की पड़ताल कर पुलिस बता रही है कि शव करीब एक माह की नवजात का है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। जांच पड़ताल की औपचारिकताएं जारी हैं।

Continue Reading