Slider

भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण पहुंचे मुख्यमंत्री

सिलक्यारा में हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री ने टनल में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति को जाना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली : मुख्यमंत्री धामी। सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। बचाव अभियान में जिस तरह की भी सामग्री और विशेषज्ञता की आवश्यकता होगी उसे सरकार शीघ्र उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री धामी। बचाव कार्यों के लिए सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जा रहा है: मुख्यमंत्री धामी। सिलक्यारा/उत्तरकाशी 13 नवंबर (सू. वि.) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग में हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण पहुंचे। इस दौरान उन्होंन...

Continue Reading
Slider

उत्तरकाशी हादसा कई लोगों की जान मुश्किल में

उत्तराखंडः ऐन दिवाली पर आई परेशान करने वाली खबर खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से है। यहंा बड़ा हादसा हुआ कई लोगों की जान मुश्किल में है। सूचना है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक जो सुरंग निर्माणाधीन है। इस पर काम कर रहे लगभग 36 मजदूर दब गए। सूचना पर रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पंहुच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जीवन बचाने के लिए तेजी से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Continue Reading
Sliderराजनीति

वरिष्ट नेताओं के आवास पर बधाई देने पंहुचे सीएम धामी

वरिष्ट नेताओं के आवास पर बधाई देने पंहुचे सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) के आवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर भी दीपावली की शुभकामनाएं देने पंहुचे। वहीं राजभवन में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सपरिवार मुलाकात कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Sliderपर्यटन

भव्य होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का स्वरूपः डॉ. धन सिंह रावत

भव्यता की मिशाल होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का स्वरूपः डॉ. धन सिंह रावत मेले के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश श्रीनगरः क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर स्थित महिला पुलिस थाने में 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारी बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले के आयोजन को लेकर समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने मेला आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया। यहां मंत्री ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला- 2023 भव्य और शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मेले में सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, सुगम आवागमन, गंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व संबंधित ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक रोजगार सृजन हो सकता है और राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से जो प्रस्ताव अधिक अनुकूल हैं, उनको शीर्ष प्राथ...

Continue Reading